उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक हादसा , मैक्स खाई में गिरी , तीन युवकों की मौत
- शनिवार की सुबह हादसे का पता चला , पुलिस ने रेस्क्यू कर शव खाई से बाहर निकालें
चमोली। उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गो में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं घाट विकासखंड के रामणी गांव के तीन युवाओं की मैक्स दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना का पता ग्रामीणों को शनिवार को सुबह चला।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात को करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीन युवाओं की मौत हो गई है। क्षेत्र में मौसम बेहद खराब था, जिससे रात को किसी को भी दुर्घटना का पता नहीं चल पाया।
जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वह जंगल का क्षेत्र है। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि वाहन रामणी गांव से घूनी जा रहा था।
शनिवार को सुबह जब रामणी गांव से वाहन घूनी गांव की ओर जा रहा था, तो वाहन में सवार लोगों ने खाई में गाड़ी गिरी देखी। जिसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना राजस्व पुलिस को भी दी गई।
दुर्घटना में प्रकाश सिंह (30 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह (33 वर्ष) पुत्र कैलाशी सिंह और तोता राम (40 वर्ष) सभी रामणी गांव निवासी की मृत्यु हो गई है। ग्रामीणों की मदद से तीनों मृतकों के शव खाई से सड़क तक लाया गया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें