उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक हादसा, भाई की मौत, बहन घायल
Pithoragarh News- गंगोलीहाट से अपने घर बटकातोली चौनाला जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बहन घायल। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 19 वर्ष शनिवार की शाम 4:00 बजे गंगोलीहाट से अपने घर की ओर जा रहा था, अपने घर से आधा किलोमीटर पहले बाइक के अनियंत्रित होने से 300 मीटर खाई में जा गिरा, करन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि उसकी बहन भावना पुत्री मोहन सिंह उम्र 21 वर्षीय छटकने से रोड पर ही गिर गई और घायल हो गई। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक करन सिंह को खाई से निकला।
पुलिस द्वारा बताया गया कि उसके शरीर के तमाम अंगों में चोट आई, और शरीर के तमाम अंगदटूट गए हैं। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, करन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में कक्षा 12 का छात्र है। जबकि उसकी बहन भावना राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। एसआई मोहन जोशी द्वारा शव का पंचनामा भरा गया । और लाश पोस्टमार्टम को भेज दी है। हादसा इतना भयानक था कि बाइक 700 मीटर नीचे खाई में जा गिरी है। जिसमें बाइक पूरी तरह से टूट गई है । थानाध्यक्ष विशन लाल, कांस्टेबल नीरज चंद, भगवत सिंह ,नरेंद्र देउपा, संजू राम सहित तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
जबकि उसकी बहन भावना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट लाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संदीप प्रजापति ने बताया कि भावना की स्थिति खतरे से बाहर है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


