उत्तराखंड- देवदूत बने मित्र पुलिस के जवान ,गंगा में डूब रही महिला की ऐसे बचाई जान
- महिला पर्यटक के परिजनों ने पुलिस का जताया तहे दिल से आभार
टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड की नदियों के तटों पर आए दिन पर्यटकों के डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में पुलिस मुस्तैद है, इसी बीच एक महिला पर्यटक नहाने के दौरान गंगा में डूब गई। ये तो गनीमत रही कि इस दौरान टिहरी पुलिस ने महिला को डूबता देख त्वरित रेस्क्यू कर देवदूत बन अपनी जान जोखिम में डालकर बचा लिया। जिसके बाद महिला के परिजनों नें टिहरी पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार ऋषिकेश में पंजाब का परिवार घूमने आया हुआ है। शुक्रवार सुबह ये परिवार गंगा में स्नान कर रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह समय 8:10 मिनट पर 4 सदस्य दल नावघाट मुनिकीरेती पर स्नान करने के लिए पंजाब से आए थे। जिसमें एक महिला गंगा स्नान करते समय गंगा नदी के तेज बहाव में आ गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। घाट पर चीख-पुकार सुनकर मौके पर तैनात आरक्षी सुभाष ध्यानी और गोताखोर महेंद्र चौधरी के द्वारा तत्परता से रेस्क्यू कर महिला को बचा लिया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


