उत्तराखंड: राज्य के 498 परीक्षा केन्द्रों पर होगा लेखपाल भर्ती का आयोजन
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जा रही पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 498 परीक्षा केंद्रों पर होगा। और इस भर्ती परीक्षा में 158000 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव के मुताबिक पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी को 11:00 से 1:00 के बीच में किया जाना है आयोग ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है और प्रवेश पत्र 29 दिसंबर को आयु की वेबसाइट में अपलोड कर दिए गए थे। अब इस भर्ती परीक्षा को 13 जनपदों में 498 परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा और इस भर्ती संबंधित सभी तैयारियों को आयोग द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


