Uttarakhand: महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा को एक बार फिर अपना पुराना नेतृत्व मिल गया है। महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। यह पहला मौका है जब कोई नेता दोबारा इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन हुआ है। केंद्रीय राज्यमंत्री और संगठन चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की।
महेंद्र भट्ट के नाम पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व, दोनों की सहमति बनी। संगठन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए केवल उन्हीं का नामांकन प्राप्त हुआ, जिससे वे निर्विरोध चुने गए।
घोषणा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व ने महेंद्र भट्ट के नामांकन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया, जिसे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ स्वागत करते हुए मंजूरी दी।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सांसद अजय भट्ट, नरेश बंसल, महारानी माला राज्यालक्ष्मी शाह, कल्पना सैनी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक ने भी अपने विचार रखें। वहीं बैठक में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, विधायक सहदेव पुंडीर अरविंद पांडे भोपाल राम, अनिल नौटियाल बृजभूषण गैरोला, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष बनने के बाद हमें सभी चुनाव में विजय मिली। संगठन का विस्तार हुआ। सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक की यात्रा में उनका लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। उन्होंने सबको साथ लेकर संगठन को गति देने में बड़ा योगदान दिया है। सभी वरिष्ठ नेताओं ने आज उनके नामांकन का प्रस्ताव किया था। लगातार दूसरी बार वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें