Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान
नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार बजट 2026 पेश किया। बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कहा कि ‘सुधार एक्सप्रेस’ अपनी राह पर है और सरकार इस गति को बनाए रखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय और वर्ग को संसाधनों, सुविधाओं एवं अवसरों तक पहुंच प्राप्त हो।’’
इस बजट में उन्होंने आम आदमी से लेकर गरीब और किसानों के लिए कई घोषणाएं की। लेकिन, मीडिल क्लास को इनकम टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत नहीं दी।उन्होंने आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनकम टैक्स स्लैब पहले की तरह ही रहेंगे। इसके अलावा, स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, शेयर बाजार को भी कोई राहत नहीं मिलने से मार्केट में बड़ी गिरावट आ गई है और निफ्टी50 पौने तीन फीसदी गिरकर 25600 के नीचे चला गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जांएगे, जो मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी के बीच तैयार होंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। नेशनल फाइबर स्कीम, मैन मेड फाइबर, एडवांस्ड फाइबर, नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद दी जाएगी। एकेडमिक इंस्टीट्यूट से तकनीकी मदद संभव होगी।
वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सस्ती होंगी। इससे लाखों मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इन कदमों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान होगी, बल्कि खेल और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समग्र विकास को भी गति मिलेगी।भारत में बने
स्मार्टफोन और टैबलेट हो सकते हैं सस्ते
मेक-इन-इंडिया अभियान को मजबूती देते हुए भारत में निर्मित स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में कमी आने की संभावना है।
केंद्रीय बजट 2026 में बेसिक कस्टम ड्यूटी में कमी और दूसरी टैक्स छूट से कुछ वस्तुओं की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। केंद्रीय बजट 2026 में कैंसर की 17 दवाओं के साथ बैटरी और विमानों के ईंधन पर कस्टम ड्यूटी कम करने की घोषणा की गई है। साथ ही विदेश यात्रा, शिक्षा और चिकित्सा के लिए टीसीएस दर कम की गई है। वहीं, विदेशी नागरिकों को भारत के बाहर से होने वाली आय पर टैक्स में राहत दी गई है।
सरकार की तरफ से बजट में की गई घोषणाओं से जहां कुछ वस्तुएं सस्ती होंगी, वहीं, शराब और अन्य वस्तुएं महंगी हो जाएंगी, बजट भाषण में सीतारमण ने कहा कि स्पोर्ट्स का सामान और सस्ता होगा ,डायबिटीज और कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती हो जाएंगी।
होंगे सस्ते खेल-कूद के सामान
पेश हुए आम बजट के बाद अह मार्केट में खेल कूद के सामान सस्ते हो जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2026-27 में खेल इक्विपमेंट को अधिक किफायती बनाने का प्रस्ताव किया गया है, जिससे युवाओं और खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा।
सस्ती होंगी ये दवाएं
वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने यह भी घोषणा की कि डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सस्ती होंगी। सरकार का कहना है कि इन कदमों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान होगी।
बायोगैस और बायोगैस प्लांट (Biogas and Biogas Plants)
बजट में बायोगैस से जुड़े उपकरणों और बायोगैस उत्पादन की लागत कम करने के लिए रियायतें दी गई हैं। इससे ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा और यह सस्ती होगी।
सोलर
बजट 2026 में सोलर पैनल बनाने वाले कंपोनेंट्स और सोलर सेल पर शुल्क घटाया गया है। इससे अब घरों में सोलर प्लांट लगवाना और सोलर लाइट खरीदना पहले से सस्ता हो जाएगा।
इलेक्ट्रिक वाहन
सरकार ने लिथियम-आयन बैटरी बनाने में उपयोग होने वाले कच्चे माल पर सीमा शुल्क में छूट दी गई है। इस वजह से इलेक्ट्रिक कारें, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और बैटरी सस्ती होंगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स
सरकार ने बजट में मोबाइल पार्ट्स, पीसीबीए (PCBA) और कैमरा लेंस पर आयात शुल्क कम कर दी गई है।
खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में, ईवी गाड़ियों के और भी सस्ता होने की उम्मीद रहेगी।
स्मार्टफोन और टैबलेट्स: भारत में बने मोबाइल और टैबलेट्स की कीमतें घटने की उम्मीद है।
विदेशों में और टूर पैकेज: TCS घटने से ओवरसीज एजुकेशन, मेडिकल खर्च और टूर पैकेज अब सस्ते पड़ेंगे
सी फूड: समुद्री सीमा से बाहर पकड़ी गई मछली पर ड्यूटी-फ्री छूट मिलेगी, जिससे मछुआरों और ग्राहकों दोनों को फायदा होगा
होगा महंगा?
लग्जरी घड़ियां: लग्जरी घड़ियों पर अब ज्यादा टैक्स लगेगा।
इम्पोर्टेड शराब: विदेशी शराब की कीमतें बढ़ेंगी क्योंकि इस पर ड्यूटी बढ़ाई गई है।
कॉफी मशीन: सरकार ने कॉफी रोस्टिंग, ब्रूइंग और वेंडिंग मशीनों पर मिलने वाली छूट हटा दी है। अब कॉफी मशीनें पहले से महंगी पड़ेंगी, चाहे कैफे में इस्तेमाल हों या घर पर।
खाद: खाद भी महंगी होने वाली हैं। सरकार ने अमोनियम फॉस्फेट और अमोनियम नाइट्रो-फॉस्फेट जैसी केमिकल्स के इंपोर्ट पर मिलने वाली छूट खत्म कर दी है।
बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? लिस्ट
क्या होगा सस्ता?
- कपड़े
- लेदर आइटम
- सिंथेटिक फुटवियर
- चमड़े के उत्पाद
- कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री
- लिथियम आयन सेल
- मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती
- सोलर ग्लास होंगे सस्ते
- मिश्रित गैस सीएनजी
- ईवी
- माइक्रोवेव ओवन
- विदेश यात्रा
- बीड़ी
क्या महंगा होगा?
- खनिज (मिनरल)
- शराब
- स्क्रैप
- Future Option Trading
- प्रॉपर्टी पर अतिरिक्त टैक्स → शेयर बायबैक महंगा
कुल मिलाकर बजट 2026 का असर सिर्फ टैक्स स्लैब तक सीमित नहीं है, बल्कि रसोई के सामान, इलाज, निवेश, रोजगार और बचत से जुड़े फैसलों पर भी इसका सीधा प्रभाव डालने वाला है। अब आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि यह बजट आम आदमी के लिए कितना राहत भरा साबित हुआ और किन मोर्चों पर महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: महिला की गोली मारकर हत्या , इलाके में फैली सनसनी
देहरादून: जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद
उत्तराखंड में जन जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान की अवधि 20 फरवरी तक बढ़ी
बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी