Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • UKSSSC Recruitment 2026: 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; जानें पूरा शेड्यूल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

UKSSSC Recruitment 2026: 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; जानें पूरा शेड्यूल

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
UKSSSC भर्ती परीक्षा की तैयारी करते अभ्यर्थी

प्रतीकात्मक तस्वीर—UKSSSC की विभिन्न भर्तियों के लिए परीक्षा की तैयारी करते अभ्यर्थी।

ख़बर शेयर करें -

कनिष्ठ सहायक से लेकर वन आरक्षी और सहायक अध्यापक संस्कृत तक कई पदों पर भर्ती, अगस्त से नवंबर के बीच जारी होंगे विज्ञापन; फरवरी 2027 तक प्रस्तावित हैं परीक्षाएं।

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की विभिन्न भर्तियों को लेकर परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार 15 नई भर्तियों के विज्ञापन इसी वर्ष जारी किए जाएंगे, जबकि इनसे संबंधित परीक्षाएं नवंबर 2026 से फरवरी 2027 तक प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही पूर्व में जारी विज्ञापनों के तहत लंबित परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित की गई हैं। परीक्षा कैलेंडर जारी होने से हजारों अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा की तैयारी को लेकर स्पष्ट समयसीमा मिल गई है।
आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार पूर्व में जारी विज्ञापन संख्या-76 के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को होगी। इसी दिन विज्ञापन संख्या-74 के तहत सर्वेक्षक पद की परीक्षा भी प्रस्तावित है। सहायक बोरिंग टेक्नीशियन और कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को होगी।
इसके बाद कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी और फोटोग्राफर पदों की परीक्षा चार अक्तूबर को प्रस्तावित है। कलाकार, मानचित्रकार और विधि सहायक पदों की परीक्षा 11 अक्तूबर को होगी। वहीं साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन और प्राविधिक सहायक पदों की परीक्षा 18 अक्तूबर को प्रस्तावित की गई है।
लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक और अनुदेशक पदों की परीक्षा 25 अक्तूबर को होगी, जबकि पर्यटन अधिकारी पद की परीक्षा एक नवंबर को प्रस्तावित है। विज्ञापन संख्या-79 के तहत सहायक लेखाकार की परीक्षा चार अक्तूबर और विज्ञापन संख्या-77 के तहत कृषि अर्हता वाले पदों की परीक्षा 11 अक्तूबर को होगी। विज्ञापन संख्या-78 के तहत कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 और वैयक्तिक सहायक पदों की परीक्षा 25 अक्तूबर को प्रस्तावित है।
नई भर्तियों के विज्ञापन और परीक्षा की तारीखें
आयोग ने नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने और परीक्षाएं आयोजित करने का कार्यक्रम भी तय किया है। इंटरमीडिएट स्तरीय कनिष्ठ सहायक भर्ती का विज्ञापन 31 अगस्त को जारी होगा और परीक्षा 15 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। वैयक्तिक सहायक भर्ती का विज्ञापन सात सितंबर को जारी होगा और इसकी परीक्षा एक नवंबर 2026 को होगी।
वन निगम स्केलर भर्ती का विज्ञापन आठ सितंबर को जारी किया जाएगा और इसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 19 नवंबर से प्रस्तावित है। टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक और बंदीरक्षक भर्ती का विज्ञापन 11 सितंबर को जारी होगा और शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 दिसंबर से प्रस्तावित की गई है।
सहायक अध्यापक संस्कृत भर्ती का विज्ञापन 14 सितंबर को जारी होगा और परीक्षा छह दिसंबर को होगी। आईटीआई डिप्लोमा अर्हता वाले पदों की भर्ती का विज्ञापन 25 सितंबर को जारी किया जाएगा और परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।
विज्ञान अर्हता वाले पदों की भर्ती का विज्ञापन 16 अक्तूबर को जारी होगा और परीक्षा 17 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। विशिष्ट अर्हता वाले पदों का विज्ञापन 30 अक्तूबर को जारी होगा और परीक्षा 24 जनवरी 2027 को होगी। स्नातक अर्हता वाले पदों का विज्ञापन छह नवंबर को जारी किया जाएगा और परीक्षा सात फरवरी 2027 को प्रस्तावित है।
सहायक विकास अधिकारी भर्ती का विज्ञापन 16 नवंबर को प्रस्तावित है। उपलब्ध कैलेंडर में इस भर्ती की परीक्षा तिथि अलग से निर्धारित नहीं की गई है।
अभ्यर्थियों को तैयारी का मिलेगा समय
आयोग द्वारा भर्ती विज्ञापन और प्रस्तावित परीक्षा तिथियां पहले जारी किए जाने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर भर्तियों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि आयोग ने इन तिथियों को प्रस्तावित कार्यक्रम के रूप में जारी किया है, इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम परीक्षा कार्यक्रम और भर्ती संबंधी दिशा-निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

कब होगी कौन सी भर्ती : कनिष्ठ सहायक—15 नवंबर 2026 | वैयक्तिक सहायक—1 नवंबर 2026 | वन निगम स्केलर—19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा | टाइगर गार्ड/वन आरक्षी/सचिवालय रक्षक/बंदीरक्षक—27 दिसंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा | सहायक अध्यापक संस्कृत—6 दिसंबर | आईटीआई डिप्लोमा अर्हता पद—13 दिसंबर 2026 | विज्ञान अर्हता पद—17 जनवरी 2027 | विशिष्ट अर्हता पद—24 जनवरी 2027 | स्नातक अर्हता पद—7 फरवरी 2027।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सीएम धामी ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #ExamCalendar #GovernmentJobs #UKSSSC #UKSSSCExam #UKSSSCRecruitment #UttarakhandJobs #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मानसूनी मौसम Uttarakhand Weather Update: मानसून के तेवर तल्ख, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मानसून के तेवर तल्ख, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
टूरिस्ट बस से बरामद 348 कनस्तर अवैध लीसा और पुलिस कार्रवाई Udham Singh Nagar News: सीटें उखाड़कर टूरिस्ट बस में छिपाया 348 कनस्तर लीसा, तस्करी का खुलासा; चार गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar News: सीटें उखाड़कर टूरिस्ट बस में छिपाया 348 कनस्तर लीसा, तस्करी का खुलासा; चार गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
उत्तराखंड में येलो अलर्ट के दौरान बारिश और खराब मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे 12 जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे 12 जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
दो बहनों की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई को पुलिस टीम के साथ दिखाया गया है Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
नेपाल में बाढ़ के बाद टनकपुर के शारदा बैराज और घाटों पर निगरानी करती SDRF टीम नेपाल बाढ़ आपदा: चंपावत जिला प्रशासन अलर्ट, शारदा बैराज-घाटों पर SDRF की कड़ी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

नेपाल बाढ़ आपदा: चंपावत जिला प्रशासन अलर्ट, शारदा बैराज-घाटों पर SDRF की कड़ी निगरानी

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
रेलवे गेटमैन अंकुर भारद्वाज की फाइल फोटो Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से गेटमैन की मौत, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से गेटमैन की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मानसूनी मौसम Uttarakhand Weather Update: मानसून के तेवर तल्ख, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मानसून के तेवर तल्ख, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • UKSSSC भर्ती परीक्षा की तैयारी करते अभ्यर्थी UKSSSC Recruitment 2026: 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; जानें पूरा शेड्यूल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    UKSSSC Recruitment 2026: 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; जानें पूरा शेड्यूल

  • टूरिस्ट बस से बरामद 348 कनस्तर अवैध लीसा और पुलिस कार्रवाई Udham Singh Nagar News: सीटें उखाड़कर टूरिस्ट बस में छिपाया 348 कनस्तर लीसा, तस्करी का खुलासा; चार गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar News: सीटें उखाड़कर टूरिस्ट बस में छिपाया 348 कनस्तर लीसा, तस्करी का खुलासा; चार गिरफ्तार

  • उत्तराखंड में येलो अलर्ट के दौरान बारिश और खराब मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे 12 जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे 12 जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी

  • दो बहनों की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई को पुलिस टीम के साथ दिखाया गया है Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,270)
  • उधमसिंह नगर (1,327)
  • क्राइम (3,493)
  • खेल (361)
  • चंपावत (984)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (715)
  • देहरादून (11,130)
  • नैनीताल (6,486)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,162)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (515)
  • विदेश (87)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (925)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: मानसून के तेवर तल्ख, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: मानसून के तेवर तल्ख, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट UKSSSC Recruitment 2026: 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; जानें पूरा शेड्यूल UKSSSC Recruitment 2026: 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; जानें पूरा शेड्यूल Udham Singh Nagar News: सीटें उखाड़कर टूरिस्ट बस में छिपाया 348 कनस्तर लीसा, तस्करी का खुलासा; चार गिरफ्तार Udham Singh Nagar News: सीटें उखाड़कर टूरिस्ट बस में छिपाया 348 कनस्तर लीसा, तस्करी का खुलासा; चार गिरफ्तार Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे 12 जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे 12 जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा