UKSSSC Paper Leak: STF की सबसे बड़ी कार्यवाही ,RIMS कंपनी का मालिक गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामला: अब तक 25वीं गिरफ़्तारी , पेपरलीक मामले में एसटीएफ की सबसे बड़ी कार्यवाही ,आरआईएमएस कंपनी लखनऊ का मालिक राजेश चौहान गिरफ्तार ,एसटीएफ ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर किया गिरफ्तार।
यूकेएसएसएससी मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तर का पेपर लीक करने के मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाही की है। पूछताछ के बाद एसटीएफ ने लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस आरआईएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
राजेश चौहान को एसटीएफ ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से पेपर का सौदा करने के सबूत के आधार पर गिरफ्तार किया है। चार-पांच दिसम्बर को आयोग की ओर से करवाए गया स्नातक स्तर का पेपर प्रिंटिंग प्रेस से ही सबसे पहले लीक हुआ था।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


