Udham Singh Nagar: पति ही निकला नवविवाहिता का कातिल , प्रेम प्रसंग के शक में दिया वारदात को अंजाम
- हत्या को आत्महत्या साबित करने की कोशिश कर रहा था आरोपी , पुलिस ने किया नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा
Udham Singh Nagar Crime News: ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में 23 मई को नवविवाहिता की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ लिया है। पति ने जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या उसके प्रेम प्रसंग के शक में की थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ के बाद हत्याकांड से पर्दा उठा दिया। किच्छा के सिरौली कलां निवासी अबरार की शादी नेहा से दिसंबर 2021 में हुई थी। शादी के बाद से दोनों में अनबन शुरू हो गयी। नेहा अधिक समय मायके में रहती थी।
विगत 23 मई को अबरार ने अपनी पत्नी नेहा बी की गला रेत कर हत्या कर दी। अबरार ने नेहा की हत्या को आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया था। नेहा के पिता नबी अहमद की तहरीर पर पुलिस ने अबरार अहमद के साथ ही उसके पिता मोहम्मद अहमद, मां गुड़िया, ताऊ मौलाना शफीक, अजाउल, एहसान के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार रात सीओ ओमप्रकाश शर्मा की अगुवाई में गठित टीम में शामिल एसओ पुलभट्टा विद्यादत्त जोशी, एसआई दिनेश चंद भट्ट, एसआई कीर्ति भट्ट, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, महेंद्र सिंह, दीपक सिंह, विजयपाल सिंह के साथ दबिश देकर अबरार अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


