उधम सिंह नगर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, भाई की मौत बहन घायल
काशीपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर में दर्दनाक हादसा। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई बहन को रौंदा, घटना में भाई की मौत बहन गंभीर रूप से घायल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया, घायल को कराया अस्पताल में भर्ती।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक पर मौसी के घर जा रहे भाई-बहन हादसे का शिकार हो गये। हादसे में भाई की मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइक से मानपुर निवासी सन्नी पाल सुबह बहन संदीप कौर के साथ मौसी के घर के लिए निकला। इस दौरान जसपुर रोड पर कुंडा थाने से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर ट्रक ने सन्नी की बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सन्नी ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि बहन संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसेे की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही कुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
इसके बाद परिजनों को सूचना दी गर्ई। कुछ ही देर में सन्नी के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चालक ट्रक को बहुत तेजी से चला रहा था। इस कारण अनियंत्रित होकर उसने बाइक को रौंद दिया। सन्नी अविवाहित था। उसके पिता गुरनाम सिंह दूध कारोबारी हैं। बेटे की असमय मौत से स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


