Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अतिक्रमण हटाए गए स्थानों में फैन्सिंग कर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए: मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अतिक्रमण हटाए गए स्थानों में फैन्सिंग कर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए: मुख्य सचिव

Mohan Chandra Joshi July 10, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को हरेला पर्व के दौरान किए गए वृक्षारोपण का डॉक्यूमेन्टेशन अनिवार्यतः करने के निर्देश दिए

देहरादून। प्रदेशभर में 16 जुलाई को हरेला पर्व को व्यापक जन आन्दोलन के रूप में मनाये जाने को लेकर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों से एक्शन प्लान की रिपोर्ट तलब की। सीएस ने जिलाधिकारियों को ठोस एक्शन प्लान पर कार्य करते हुए जनपदों में वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ हरेला पर्व के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों/गतिविधियों के सम्बन्ध में बैठक में हरेला पर्व के दौरान किए गए वृक्षारोपण का डॉक्यूमेन्टेशन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने जिलाधिकारियों एवं डीएफओं को स्पष्ट किया कि हरेला पर्व के डॉक्यूमेन्टेशन की रिपोर्ट मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अपेक्षित है।

उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वृक्षारोपण के लक्ष्य के साथ ही नर्सरी में पर्याप्त संख्या में पौधों की उपलब्धता की सुनिश्चित कर ली जाए। वृक्षारोपण के दौरान छोटी पौध की अपेक्षा 2 वर्ष से अधिक के पौधों को वरीयता दी जाए। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के किनारे क्रैश बैरियर के स्थान पर बांस के पौधों का वृक्षारोपण किया जाए। जिलों में आबादी के सापेक्ष वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि जनपदों में जिन स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई हैं वहाँ पर फैन्सिंग कर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में फैन्सिंग के प्रस्ताव तत्काल भेजने के भी निर्देश दिए हैं। सीएस श्रीमती रतूड़ी ने सभी जिलों के डीएम को शहरी क्षेत्रों में नगर वन विकसित करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी डीएफओं को निर्देश दिए हैं कि जिन स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाना है उसकी विस्तृत जानकारी निर्धारित प्रारूप में अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से हॉफ को तत्काल भेजा जाए।
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि जनपदों में ग्राम पंचायत की बैठकों के दौरान वृक्षारोपण के कार्यक्रम करवाए जाए। उन्होंने सभी विकास प्राधिकरणों को निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्रों में कक्रींट निर्माण की अपेक्षा अधिकाधिक वृक्षारोपण को प्राथमिकता दी जाए। हरेला वन स्थापित कर उनकी देखभाल की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया दमखम

बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष जनपद देहरादून द्वारा 10 लाख से अधिक, हरिद्वार द्वारा 2 लाख से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में मानसून की वर्षा प्रारम्भ होने से वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण का कार्य फील्ड स्तर पर प्रारम्भ हो चुका है। प्रभागीय वनाधिकारियों द्वारा लगभग 20 प्रतिशत वृक्षारोपण पूर्ण होने की जानकारी दी गयी है। विभागीय वृक्षारोपण के अतिरिक्त हरेला कार्यक्रम के सम्बन्ध में प्रभागीय वनाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि जिला स्तर पर गठित समिति के साथ उनकी बैठक हो चुकी है, जिसमें हरेला कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थलों का चयन एवं रोपित की जाने
वाली पौध की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। इस वर्ष हरेला पर्व की थीम “पर्यावरण की रखवाली, घर-घर हरियाली, लाये समृद्धि और खुशहाली होगा। हरेला पर्व के अन्तर्गत मुख्य रूप से फलदार प्रजाति के 50 प्रतिशत एवं चारा प्रजाति के पौधों को रोपित किया जायेगा।
हरेला अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्थानीय निकायों / संस्थाओं/जिला विकास प्राधिकरणों / वन पंचायत तथा जनमानस की सहभागिता से वृक्षारोपण किया जायेगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2024-25 में किये जाने वाले विभागीय वृक्षारोपण तथा वृहद् वृक्षारोपण एवं हरेला कार्यक्रम के अन्तर्गत रोपित किये जाने वाले वृक्षारोपण में “EK Ped Maa Ke Naam” “एक पेड़ माँ के नाम Hashtag का प्रयोग किया जाना है। इस सम्बन्ध में अपर प्रमुख वन संरक्षक, नियोजन एवं वित्तीय प्रबन्धन, उत्तराखण्ड द्वारा अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया है तथा उक्त वृक्षारोपण को साप्ताहिक रूप से प्रगति सूचना Merilife.nic.in पोर्टल पर भरी जा रही है तथा वृक्षारोपण से सम्बन्धित स्थल के फोटोग्राफ आदि भी अपलोड किये जाएंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

बैठक में प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक, अपर प्रमुख वन संरक्षक, अपर सचिव विनीत कुमार एवं सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अतिक्रमण हटाए गए स्थानों में फैन्सिंग कर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए: मुख्य सचिव उत्तराखंड से खबर

Related Stories

2 से 8 नवंबर 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
देहरादून के पटेलनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दोनों आरोपी। Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
केदारताल क्षेत्र में लापता आठ ट्रैकर्स और गाइड की तलाश के लिए जारी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान। Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
IMG_20261101_195750 Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 के शुभारंभ कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाते सांसद अजय भट्ट। Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
देहरादून में उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में शामिल होते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • 2 से 8 नवंबर 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल

  • देहरादून के पटेलनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दोनों आरोपी। Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

  • केदारताल क्षेत्र में लापता आठ ट्रैकर्स और गाइड की तलाश के लिए जारी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान। Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी

  • IMG_20261101_195750 Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर

  • नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 के शुभारंभ कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाते सांसद अजय भट्ट। Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (648)
  • उत्तरकाशी (295)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,982)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,578)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,477)
  • नैनीताल (6,644)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (318)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,244)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,176)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी