नैनीताल में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी थार, युवक की मौत, SDRF-पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
नैनीताल के पाइन्स क्षेत्र में खाई में गिरी थार के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाती SDRF, पुलिस और फायर टीम।
पाइन्स क्षेत्र के पास हुआ हादसा, चालक को झपकी आने से दुर्घटना की आशंका
नैनीताल। सोमवार को नैनीताल के पाइन्स क्षेत्र के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक थार वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना डायल 112 के माध्यम से थाना तल्लीताल पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नैनीताल, थानाध्यक्ष तल्लीताल, पुलिस बल, SDRF और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वाहन में सवार तीनों लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। इनमें दो युवक गंभीर रूप से घायल थे, जबकि एक को सामान्य चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल भेजा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल कुमार नामक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक को ड्राइविंग के दौरान नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
घायलों का विवरण
अरविन्द सिंह पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह, निवासी दांतिवाड़ा डामियावास, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 24 वर्ष
युवराज सिंह पुत्र भरत सिंह शेखावत, निवासी जालामण्ड, थाना कुड़ी, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 20 वर्ष
मृतक का विवरण
राहुल कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी नियर देवाशीष होटल, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष
रेस्क्यू में शामिल पुलिस टीम
मनोज नयाल
थानाध्यक्ष तल्लीताल
उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय
अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार
कांस्टेबल अनूप सिंह
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


