Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम 11 सितंबर , झमाझम बरसात का यलो अलर्ट इन दिनों में
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (11.09.2025) उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड राज्य में मानसून की एक्टिविटी बनी हुई है , प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं, कहीं कहीं रिमझिम बारिश भी हो रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर देहरादून और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं कुछ स्थानों पर वर्षा के तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज 11 सितंबर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य के देहरादून ,नैनीताल, अल्मोड़ा ,चंपावत ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है ,इन जिलों में येलो अलर्ट चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली , हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जिले में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर वर्षा के तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
15 सितंबर तक येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी बनी हुई है। आज तमाम पर्वतीय क्षेत्र और ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ वर्षा के तीव्र दौर हो सकते हैं। वहीं, मैदानी जिलों में भी आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार पड़ने के आसार हैं।
उन्होंने बताया इस सप्ताह के आखिर तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बताया कि 15 सितंबर तक पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


