Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं: मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi June 5, 2024
ख़बर शेयर करें -

वैज्ञानिक आधार पर जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए तेजी से कार्य किये जाए।

वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए वनाग्नि संभावित क्षेत्रों में नमी संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए।

फलदार और छायादार वृक्षों का अधिक रोपण किया जाए।

वृक्षारोपण अभियान न्याय पंचायत स्तर तक चलाया जाय।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान, 2024 के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल संरक्षण और जल संचय की दिशा में तेजी से कार्य किये जाए। नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। इसके लिये सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। 10 से 16 जून 2024 तक प्रदेशभर में जल उत्सव सप्ताह व्यापक स्तर पर मनाया जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक आधार पर जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए तेजी से कार्य किये जाए। इसके लिए यूकॉस्ट, यूसर्क एवं जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए कार्य करने वाली अन्य संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता बहुत अहम होती है। जल संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में कार्य करने वालों के साथ ही इस दिशा में जन भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन नदियों और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए अभी तक चिन्हित किया गया है, उनका बेस लाईन डाटा भी बनाया जाय। इनके पुनर्जीवीकरण के लिए लघुकालिक और दीर्घकालिक योजना के साथ कार्य किये जाए। वर्षा जल संचय की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए बनाई गई नीति का नियमानुसार पालन सुनिश्चित करवाया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि वनाग्नि से संभावित क्षेत्रों में वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए ऐसे क्षेत्रों में नमी संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए वन विभाग पूरी योजना बनाकर कार्य करें। जो जल स्रोत तेजी से सूख रहे हैं, उनके संरक्षण के लिए सुनियोजित तरीके से कार्ययोजना बनाकर कार्य किये जाएं। चाल-खाल और अमृत सरोवरों के निर्माण में और तेजी लाई जाय। शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण संचय और संरक्षण के लिए प्रभावी तरीके से कार्य किये जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि आगामी हरेला पर्व से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए। यह अभियान एक माह तक चलाया जाए। फलदार और छायादार वृक्षों का अधिक रोपण किया जाए। वृक्षारोपण के साथ उनका संरक्षण सबसे अधिक जरूरी है, इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि वृक्षारोपण अभियान को न्याय पंचायत स्तर तक चलाया जाय। न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठी के माध्यम से जल संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम किये जाएं। न्याय पंचायत स्तर, विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान के तहत फलदार पौध वितरित किये जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्य सचिव ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का लिया जायजा, 2031 तक निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान में जन सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को मनरेगा से जोड़ने से लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी। इस वर्ष इस अभियान को न्याय पंचायत स्तर तक विस्तार किया जायेगा। वन विभाग द्वारा सेक्टर बनाकर वृक्षारोपण किया जायेगा।

पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी है। जल संचय और संरक्षण के परंपरागत तरीकों पर नियमित कार्य करना होगा। इस अभियान को जन अभियान बनाना जरूरी है।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, सचिव शैलेश बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, श्री एच.सी. सेमवाल, डॉ. पराग मधुकर धकाते, शासन के वरिष्ठ अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। देहरादून: मुख्य सचिव ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का लिया जायजा, 2031 तक निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्य सचिव ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का लिया जायजा, 2031 तक निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
हरेला पर्व 2026 पर जागेश्वर धाम में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Harela 2026: जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Harela 2026: जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
बाजपुर में विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान 3,500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार नायब नाजिर से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर। Uttarakhand Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रुपये की रिश्वत लेते नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रुपये की रिश्वत लेते नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की येलो और ऑरेंज अलर्ट चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
ukpsc--haridwar-tax-revenue-inspector-recruitment-2026.webp Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने के बाद निर्माण स्थल का दृश्य। Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। देहरादून: मुख्य सचिव ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का लिया जायजा, 2031 तक निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: मुख्य सचिव ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का लिया जायजा, 2031 तक निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

  • हरेला पर्व 2026 पर जागेश्वर धाम में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Harela 2026: जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Harela 2026: जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

  • बाजपुर में विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान 3,500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार नायब नाजिर से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर। Uttarakhand Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रुपये की रिश्वत लेते नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Uttarakhand Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रुपये की रिश्वत लेते नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार

  • उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की येलो और ऑरेंज अलर्ट चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

  • ukpsc--haridwar-tax-revenue-inspector-recruitment-2026.webp Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (619)
  • उत्तरकाशी (283)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,792)
  • उधमसिंह नगर (1,300)
  • क्राइम (3,438)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (671)
  • देहरादून (10,873)
  • नैनीताल (6,388)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,077)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,138)
  • रुद्रप्रयाग (709)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (898)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून: मुख्य सचिव ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का लिया जायजा, 2031 तक निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश देहरादून: मुख्य सचिव ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का लिया जायजा, 2031 तक निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश Harela 2026: जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण Harela 2026: जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण Uttarakhand Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रुपये की रिश्वत लेते नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार Uttarakhand Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रुपये की रिश्वत लेते नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती