हल्द्वानी- चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट , स्मैक और अवैध शराब के साथ तीन तस्कर दबोचे
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए लेकर पुलिस- प्रशासन अलर्ट पर है पुलिस ने स्मैक और अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने 21 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप में सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बैरियरों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर अधिक मात्रा में नकदी अथवा प्रलोभन देने वाली सामग्री परिवहन करने वाले संदिग्धों के विरूद्व तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए हैं। जिसके अनुपालन में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच बीती रात काठगोदाम थाना पुलिस ने हाईडिल गेट के समीप टैम्पो संख्या यूके 04टीबी-1772 को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से अलग-अलग ब्रांड की 21 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने तस्कर कमल मौर्य पुत्र स्व. मथुरा प्रसाद निवासी आदर्शनगर, दमुवाढूंगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह, कांस्टेबल योगेश कुमार, रवि कुमार, विजेन्द्र सिंह शामिल रहे।
- पुलिस ने दो स्मैक तस्कर दबोचे
हल्द्वानी। पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान आरटीओ रोड तिराहे में दो युवक संदिग्धावस्था में खड़े दिखे। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में दोनों के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई।
पकड़े गये तस्कर सौरभ निवासी कठघरिया के कब्जे से 2.53 ग्राम व उसके साथी दिपांश के कब्जे से 4.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से इस कार्य में संलिप्त रहे हैं। दोनों को कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ दीपक सिंह बिष्ट, आरटीओ चौकी प्रभारी कृष्ण गिरी, कांस्टेबल दीवान राम, नवीन राणा शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें