Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल – चाय की खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर , डीएम वंदना ने दिए यह अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल – चाय की खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर , डीएम वंदना ने दिए यह अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 17, 2024
ख़बर शेयर करें -

रामगढ-श्यामखेत-मुक्तेश्वर क्षेत्र का निरीक्षण कर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया

चाय बागान को पर्यटकों के लिए जानकारी के साथ नए अनुभव उपलब्ध करवाने के मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश

किसानों की बंजर भूमि को चाय बागान के रूप में विकसित करने के निर्देश

Nainital News : जिलाधिकारी वंदना ने गुरूवार को रामगढ-श्यामखेत-मुक्तेश्वर क्षेत्र का निरीक्षण कर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान किया। भ्रमण के दौरान रामगढ़ क्षेत्र के किसानों द्वारा मार्केटिंग की समस्या उठाई गई, जिलाधिकारी ने उद्यान, कृषि , मत्स्य विभाग को प्रगतिशील किसानों का एक फेडरेशन बनाने के निर्देश दिए। जिससे उनकी बीज, खाद आपूर्ति , सामूहिक मार्केटिंग आदि की जरूरतों को पूरा किया हो जा सके। इसके साथ ही नर्सरी का कार्य करने वाले इच्छुक किसानों को चिन्हित किया जाए। जिससे क्षेत्र से उच्च गुणवत्ता की पौध काश्तकारों को उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए विभाग द्वारा स्थानीय काश्तकारों के साथ बैठक कर आगे की ठोस कार्यवाही हेतु कार्य किया जायेगा।

रामगढ़ में उद्यान विभाग की कुल 08 एकड़ भूमि पर सेब के बगीचे, मदर प्लांट और क्लोनल रूट स्टॉक पर कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उद्यान के पास लगभग 300 एकड़ की भूमि उपलब्ध है जिसमे उद्यान विभाग को प्रत्येक साल की कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

चाय बागान श्यामखेत के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चाय विकास बोर्ड को निर्देश दिए कि चाय बागान को पर्यटकों के लिए जानकारी के साथ नए अनुभव उपलब्ध करवाने के मॉडल के रूप में विकसित किया जाये। उन्होंने कहा कि चाय बागान के आसपास के क्षेत्र में बंजर पडी भूमि जो किसानों की है, उसको भी मनरेगा एवं टीबोर्ड के द्वारा चाय बागान के रूप में विकसित किया जाये । डीएम ने जीएम चाय बगान नवीन पांडेय को क्षेत्र के अन्य किसानों को भी चाय की खेती से जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकतम क्षेत्र में चाय बगानों का विस्तार किया जाए। बागान में चाय की प्रोसेसिंग और अन्य गतिविधियों को भी पर्यटकों के लिए रखा जाए। जिससे चाय विकास की प्रक्रिया की जानकारी पर्यटकों को दी जा सके । इससे यहां आने वाले पर्यटकों को संख्या में भी इजाफा होगा और एक अच्छा अनुभव अपने साथ लेकर जाएंगे। जी एम नवीन पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष चाय विक्रय केंद्र की रुपए 35 लाख को बिक्री हुई है।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मल्ला रामगढ़ से झूतिया गॉव तक डामरीकरण, रोड सेफ्टी, आपदा सुरक्षा संबंधी कार्य तत्काल करवाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बताया कि मल्ला रामगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे उमागड़, बोहराकोट आदि के ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिलेगा। साथ ही उन्होंने आर डब्लू डी विभाग को तल्ला रामगढ़ में क्षतिग्रस्त पुल को आपदा के अंतर्गत प्रोजेक्ट बना कर पुल निर्माण बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

निरीक्षण के दौरान खोपा गॉव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से खोपा गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है । इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने पटवारी, जल संस्थान और विद्युत विभाग के अधिकारियों को पम्पिंग लाइन से गांव खोपा तक लाइन का सर्वे कर रिपोर्ट देने और जल संस्थान को तत्काल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि भवन निर्माण, घरेलू उपयोग और बिल्डरों दवारा अवैध तरीके से नदी या गधेरों में मोटर के माध्यम से पानी लिया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को समय समय पर निरीक्षण कर चालान करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्षा के पानी को जियो लाइन टैंक के जरिये बारिश के जल संचय कर बागवानी एवं सिचाई के लिए पानी का उपयोग आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट पर कार्य भी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

तल्ला रामगढ़ स्थित आगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की भौतिक संरचना उच्च कोटि की पाई गई। डीएम ने कहा कि भौतिक संरचना के साथ ही विद्यालय के शिक्षक अपने मूल कार्य शिक्षण पर भी ध्यान दे। विद्यालय में शिक्षण के साथ ही सहगामी गतिविधि का संचालन होना चाहिए किंतु शिक्षण का कार्य प्राथमिकता में रहे। इसका शिक्षक और प्रधानाचार्य को विशेष ध्यान रखने की जरुरत है।

रीठा में निरीक्षण के दौरान पी एम श्री रा. उ. मा. विद्यालय रीठा के प्रबंधक ने बताया कि सरकारी भूमि पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने एस डी एम को सीमांकन कर नोटिस देने अतिक्रमण हटाने, चालान करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने भालूगाड़ जल प्रपात का निरीक्षण किया। उन्होंने जल संस्थान को अमृत सरोवर, चाल खाल के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश और सौंदर्यकरण करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नैनीताल प्रमोद कुमार, सीईओ जे एस सोनी, सीएओ वी के यादव, डी पी ओ अनुलेखा, सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम नैनीताल डीएम वंदना ने दिए यह अहम निर्देश देवभूमि उत्तराखंड नैनीताल - चाय की खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर

Related Stories

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सरस फूड फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
देहरादून में जन परिचय कार्यशाला के दौरान एनआईसी उत्तराखंड के अधिकारी और प्रतिभागी जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सरस फूड फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

  • देहरादून में जन परिचय कार्यशाला के दौरान एनआईसी उत्तराखंड के अधिकारी और प्रतिभागी जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी

  • पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (289)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,619)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,309)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण