नैनीताल – कैंची धाम पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ , बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए
हल्द्वानी कैंट स्थित हेलीपैड में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उपराष्ट्रपति का स्वागत एवं अभिवादन किया।
Nainital News : देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज कैंची धाम पहुंचे यहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। स्थानीय युवतियों में मीरा तिवारी और भावना तिवारी का तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति कैंची धाम में एक घंटे तक पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से उपराष्ट्रपति को बाबा की मूर्ति देकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन बंद रखा गया।

इससे पूर्व आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत हल्द्वानी कैंट स्थित हेलीपैड पहुंचे, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका स्वागत एवं अभिवादन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एडीजी अमित सिन्हा, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


