उत्तराखंड – भूकंप के झटके से फिर कांपी धरती , रिक्टर पैमाने पर इतनी थी तीव्रता
भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप देर रात दो बजकर दो मिनट पर आया
Uttarkashi News: जनपद उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तीव्र झटके से बुधवार देर रात करीब 2.02 बजे पूरे उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आसपास के क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके से धरती कांप गई। जिला मुख्यालय सहित चिन्यालीसौड़ सिलक्यारा ब्रह्मखाल क्षेत्र मे लोग घरों से बाहर निकल गए।
भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप देर रात दो बजकर दो मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं भूकंप का केंद्र मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतूर रेंज के वन क्षेत्र में जमीन से पांच किमी नीचे था। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार.बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। Earthquake in Uttarkashi Earthquake in Uttarakhand

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


