चंपावत: बनबसा में अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन युवाओं का जोश चरम पर
बनबसा मिलिट्री स्टेशन में अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन भी युवाओं का उमड़ा उत्साह
Champawat News- चम्पावत के बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन शुक्रवार को पिथौरागढ़ जनपद की विभिन्न तहसीलों से आए लगभग 100 से अधिक युवाओं ने जनरल ड्यूटी, ट्रेडमैन एवं तकनीकी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं में देश सेवा का जोश और अनुशासन स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
यह संपूर्ण भर्ती आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ संपन्न हो रहा है।
अग्निवीर श्रेणी की भर्ती में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर अपने समस्त आवश्यक मूल अभिलेख अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), राज्य/राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अविवाहित प्रमाण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सामूहिक संदेश के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में ही प्रेषित किए जा चुके हैं।
भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गई हैं।
बनबसा में अग्निवीर भर्ती रैली: मेजर जनरल मनीष कुमार कल करेंगे प्रेस ब्रीफिंग
भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में भारी उत्साह के बीच, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अपर महानिदेशक मेजर जनरल मनीष कुमार, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल बार, कल दिनांक 02 मार्च, 2026 को बनबसा स्थित रैली स्थल पर प्रेस वार्ता करेंगे।
प्रातः 8:30 बजे आयोजित होने वाली इस प्रेस ब्रीफिंग में मेजर जनरल मनीष कुमार भर्ती रैली की अब तक की प्रगति, चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और युवाओं के लिए सेना द्वारा किए गए विशेष प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं के लिए आयोजित इस भर्ती रैली में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी शारीरिक और दक्षता परीक्षा के लिए पहुँच रहे हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


