उत्तराखंड दुखद- पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत
Uttarkashi News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
यहां जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे पर चुनौती बने ओजरी डाबरकोट में रविवार को भूस्खलन हो गया। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल चमन सिंह तोमर (37) निवासी बानसू लखवाड़ और उनके साथ एक होमगार्ड जवान ओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन जोन में ड्यूटी पर थे। वे वहां से वाहनों की आवाजाही करा रहे थे। तभी पहाड़ी से बोल्डर रास्ते पर गिर गए। बोल्डर की चपेट में आने से चमन सिंह घायल हो गए।
पुलिस जवानों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषत कर दिया। सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि शव का पंचनामा भर परिजनों को सूचना दी गई है। इधर घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर व्याप्त है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


