Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Chamoli: अपडेट, जली कार में महिला की लाश मामले में बड़ा खुलासा , यहां की रहने वाली थी मृतका
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • चमोली

Chamoli: अपडेट, जली कार में महिला की लाश मामले में बड़ा खुलासा , यहां की रहने वाली थी मृतका

Mohan Chandra Joshi April 7, 2025
ख़बर शेयर करें -

पिछले कई दिनों से यहां ठहरे हुए थे महिला और पुरुष

पुलिस ने पुरुष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
बेंगलुरु की रहने वाली थी मृतक महिला श्वेता सेनापति

Chamoli News- उत्तराखंड के चमोली जिले में जली हुई कर में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस गहनता के साथ तफ्तीश में जुटी हुई है। अब तक पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। भविष्य बदरी मोटर मार्ग में जो कार मिली है वह कई दिनों से ज्योतिर्मठ नगर समेत आसपास के क्षेत्र में दिखाई दी थी पुलिस जांच में पता चला कि दो अधेड़ उम्र के महिला और पुरुष साढ़े तीन माह से ढाक क्षेत्र के एक होम स्टे में ठहरे हुए थे।

पुलिस के अनुसार दोनों ने जोशीमठ बाजार में कई बार शापिंग भी की थी। जिसका ज्यादातर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ था। दोनों अक्सर उसी कारण में घुमा करते थे, जो रविवार सुबह भविष्यबद्री मार्ग पर जली हालत में मिली।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सीओ मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुट गई है और शनिवार देररात्रि से रविवार सुबह तक जोशीमठ नगर से ऋषिकेश देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों की सूची तैयार कर दी गई है।

क्षेत्र से इनमें कौन-कौन लोग बैठकर कहां तक गए और कहां पर उतरे की जानकारी भी खंगाली जा रही है। लापता चालक की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस को रविवार सुबह सूचना देने वाले सौरभ नेगी ने बताया कि क्षेत्र में पर्यटकों के बढ़ने पर पुलिस चौकी खुलनी चाहिए।

जोशीमठ के पास जली कार में महिला का कंकाल मिला
चमोली में भविष्य बदरी मार्ग पर चांचड़ी में रविवार सुबह जली हुई कार और उस में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल की शिनाख्त बंगलुरु निवासी महिला के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के साथ रह रहे व्यक्ति पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत के अनुसार, रविवार सुबह सात बजे सुभाईं गांव के सौरभ नेगी ने सूचना दी कि चांचड़ी में एक जली हुई कार के अंदर कंकाल है। सीओ चमोली मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वाहन पूरी तरह से जला मिला। उसके अंदर ड्राइवर की बगल वाली सीट पर एक मानव कंकाल भी था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

शरीर का मांस पूरी तरह जलने के बाद सिर्फ कंकाल ही बचा था। चेसिस और इंजन नंबर की पड़ताल करने पर पता चला कि कार कर्नाटक में पंजीकृत है। कार के जलने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टर्माटम को भेज दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि यह कार कई दिनों से जोशीमठ क्षेत्र में घूम रही थी। वाहन में एक पुरुष और एक महिला को देखा गया था। जांच में पता चला कि बंगलुरु निवासी 55 वर्षीय श्वेता सेनापति व संतोष सेनापति साढ़े तीन महीने से जोशीमठ के ढाक में एक होम स्टे में ठहरे थे। दोनों खुद को भाई-बहन बताकर रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime News: घर का नौकर निकला कातिल, कारोबारी की पत्नी की हत्या का चंद घंटों में खुलासा

होम स्टे में हुए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस ने बैंक डिटेल खंगाली तो खाते से काफी लेनदेन का पता चला। शनिवार शाम को दोनों कार से भविष्य बदरी दर्शन करने गए थे। कुछ ग्रामीणों ने वाहन को रिंगी गांव के पास देखा था, जहां से कुछ दूरी पर ही रविवार सुबह कार जली मिली। पुलिस महिला के शव को श्वेता सेनापति का मानकर चल रही है जबकि फरार संतोष के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज उसकी तलाश कर रही है।

चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे पुलिस को चांचडी गांव के पास एक रिट्ज कार के अंदर महिला का जले शव की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Chamoli News Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

भारी बारिश के अलर्ट के बीच 5 सितंबर को अल्मोड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • मौसम

Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
चंपावत में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद होने की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
चमोली में भालू के हमले में मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के बीच नैनीताल में बंद स्कूल का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
देहरादून में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के बीच हरिद्वार में बंद स्कूल का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच इस जिले में कल स्कूल बंद, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच इस जिले में कल स्कूल बंद, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच 5 सितंबर को अल्मोड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • मौसम

    Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • चंपावत में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद होने की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  • चमोली में भालू के हमले में मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच नैनीताल में बंद स्कूल का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

  • देहरादून में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (633)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,388)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,501)
  • खेल (365)
  • चंपावत (996)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (726)
  • देहरादून (11,190)
  • नैनीताल (6,506)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,188)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (643)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत