Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand : बहू ने सास की करवा दी हत्या , एक लाख की दी सुपारी.. वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand : बहू ने सास की करवा दी हत्या , एक लाख की दी सुपारी.. वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Mohan Chandra Joshi June 6, 2024
ख़बर शेयर करें -

आरोपी बहू सहित तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया वारदात का खुलासा

Dehradun News – राजधानी देहरादून के डोईवाला इलाके में घर के आंगन में सो रही महिला की हत्या मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। सनसनीखेज खुलासे में महिला की बहू निकली कातिल। बहू ने सास की हत्या का ताना-बाना बुना और एक लाख रुपए की सुपारी देकर सांस की हत्या करवा दी। बहू ने किराएदार के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

डोईवाला के माजरीग्रांट लालपप्पड़ में मंगलवार देर रात आंगन में सोई एक 55 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि सास की रोकटोक करना बहू को पसंद नहीं आया। बहू ने अपने किरायेदार के साथ मिलकर सास की हत्या करवा दी। पुलिस ने बहू व किरायेदार सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लालतप्पड़ पुलिस चौकी प्रभारी देवेश कुमार खुगसाल ने बताया मंगलवार देर रात लालतप्पड़ पुलिस को सूचना मिली कि हरिद्वार-देहरादून हाईवे से लगे लालतप्पड़ क्षेत्र में घर के बाहर सो रही एक महिला का किसी ने गला दबा दिया। महिला को बेहोशी की हालत में हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

महिला के पहले पति की हो चुकी है मौत
चौकी प्रभारी ने बताया कि मौके पर पता चला कि माजरीग्रांट के लालतप्पड़ फनवैली के समीप कुलदीप कौर (55 वर्ष) अपने दूसरे पति हरजिंदर सिंह तथा परिवार के साथ रहती है। महिला के पहले पति की पूर्व में ही मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि महिला की बहू ज्योति का अपनी सास से मनमुटाव रहता था। बहू ज्योति, सास की ओर से उसके इधर-उधर आने-जाने पर लगाई गई बंदिशों से नाराज थी। जिस पर उसने सास को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची।

किरायेदार के साथ मिलकर बनाई सास की हत्या की योजना
चौकी प्रभारी ने बताया कि ज्योति ने इसके लिए अपने किरायेदार आवेश अंसारी उर्फ छोटू मूल निवासी लक्सर हरिद्वार के साथ मिलकर सास की हत्या की योजना बनाई और ज्योति ने आवेश को सुपारी के तौर पर एक लाख रुपए दिए। योजना के मुताबिक आवेश ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मंगलवार रात घर के बाहर सोई कुलदीप कौर का गला दबाकर हत्या कर दी।

इस बीच कुलदीप कौर के साथ सो रही उनकी 12 वर्षीय पोती की नींद खुल गई। जिस पर एक आरोपित 12 वर्षीय बालिका का मुंह बंद कर उसे कमरे में ले गया। जिसके बाद समीप ही खाट पर सो रहे महिला के पति की नींद भी खुल गई। यह देखकर हमलावर बालिका को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रुपये की रिश्वत लेते नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार

इस पूरे मामले पर पर्दा डालने के लिए बहू ज्योति ने पति व ससुर की मदद से सास कुलदीप कौर को हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

चौकी प्रभारी देवेश कुमार खुगसाल ने बताया कि इस मामले में मृतका की बहू ज्योति तथा किरायेदार आवेश अंसारी उर्फ छोटू सहित हत्या में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

मृतका के बेटे के साथ काम करता है आरोपी
कलयुगी बहू को सास की टोका-टोकी पसंद नहीं आई जिससे उसने अपनी सास की हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने अपने घर में रहने वाले किरायेदार को मोहरा बनाया। आरोपित आवेश मृतका के पुत्र यानी साजिशकर्ता ज्योति के पति के गैराज में ही मैकेनिक का काम करता है।

विवरण पूछताछः- पूछताछ में अभियुक्त आवेश अंसारी उर्फ छोटू द्वारा पुलिस को बताया कि वह पिछले 6-7 महीने से जगदेव सिंह की वर्कशॉप पर मैकेनिक का कार्य करता है तथा वह जगदेव सिंह के घर पर ही रहता है तथा जगदेव सिंह की पत्नी ज्योति उर्फ डिम्पी को उसने धर्म बहन बनाया था, मृतका श्रीमती कुलदीप कौर द्वारा अपनी पुत्रवधु ज्योति उर्फ डिम्पी को लगातार प्रताडित किया जाता था तथा उसे भी कुलदीप कौर परेशान करती थी, जिससे परेशान होकर ज्योति उर्फ डिम्पी ने अपनी सास कुलदीप कौर को जान से मारने के लिये अभियुक्त आवेश अंसारी को 01 लाख रूपये देना तय किया और अभियुक्त आवेश ने अपने ही गाँव के दो लडके सोनू तथा राहुल के साथ मिलकर उनसे 10-10 हजार रू0 तय कर ज्योति उर्फ डिम्पी के साथ मिलकर कुलदीप कौर को मारने की योजना बनायी तथा दिनांक 04.06.2024 को अभियुक्त आवेश अंसारी अपने साथी सोनू तथा राहुल के साथ जगदेव सिंह के घर गया, जहां ज्योति उर्फ डिम्पी ने उनको सहयोग दिया तथा आंगन मे सो रही कुलदीप कौर का तकिया से मुंह दबाया और उसके अजेत होने तथा अन्य लोगो के उठने पर अभियुक्त मौके से फरार हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
(1)- आवेश अंसारी उर्फ छोटू पुत्र शेर अली निवासी ग्राम बसेडी कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
(2)-सोनू पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम बसेडी कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 18 वर्ष
(3)-राहुल पुत्र अशोक निवासी ग्राम बसेडी कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 18 वर्ष
(4)-ज्योति उर्फ डिम्पी पत्नी जगदेव सिंह, निवासी निकट फनवैली रेशम माजरी, डोईवाला देहरादून उम्र 24 वर्ष

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand : बहू ने सास की करवा दी हत्या uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर एक लाख की दी सुपारी.. वजह जानकर रह जाएंगे हैरान देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

हरेला पर्व 2026 पर जागेश्वर धाम में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Harela 2026: जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Harela 2026: जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
बाजपुर में विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान 3,500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार नायब नाजिर से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर। Uttarakhand Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रुपये की रिश्वत लेते नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रुपये की रिश्वत लेते नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की येलो और ऑरेंज अलर्ट चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
ukpsc--haridwar-tax-revenue-inspector-recruitment-2026.webp Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने के बाद निर्माण स्थल का दृश्य। Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Lalkuan Accident: हल्दूचौड़ में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan Accident: हल्दूचौड़ में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरेला पर्व 2026 पर जागेश्वर धाम में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Harela 2026: जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Harela 2026: जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

  • बाजपुर में विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान 3,500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार नायब नाजिर से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर। Uttarakhand Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रुपये की रिश्वत लेते नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Uttarakhand Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रुपये की रिश्वत लेते नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार

  • उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की येलो और ऑरेंज अलर्ट चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

  • ukpsc--haridwar-tax-revenue-inspector-recruitment-2026.webp Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती

  • उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने के बाद निर्माण स्थल का दृश्य। Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (619)
  • उत्तरकाशी (283)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,791)
  • उधमसिंह नगर (1,300)
  • क्राइम (3,438)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (671)
  • देहरादून (10,872)
  • नैनीताल (6,388)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,077)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,138)
  • रुद्रप्रयाग (709)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (898)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Harela 2026: जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण Harela 2026: जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण Uttarakhand Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रुपये की रिश्वत लेते नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार Uttarakhand Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रुपये की रिश्वत लेते नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत