हल्द्वानी – गौला नदी में बहे किशोर का शव चौथे दिन यहां से हुआ बरामद
Haldwani News : काठगोदाम गौला नदी में नहाने के दौरान बहे किशोर का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। किशोर की तलाश में पिछले विगत 14 जुलाई से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
ग्राम पंचायत हैड़ाखान के तोक भोड़िया में गौला नदी में नहाते समय डूबे 14 वर्षीय किशोर का शव आज घटना के चौथे दिन गोविंद ग्राम गौला नदी से बरामद हो गया है। परिजनों को मौके पर बुलवा लिया गया हैं।
गौरतलब है कि रविवार की शाम 4 बजे करीब भीमताल ब्लॉक के भोड़िया तोक गांव निवासी पूरन चंद का 14 वर्षीय बेटा मोहित कुमार गौला नदी में दोस्तों के साथ नहा रहा था। इस दौरान पानी का बहाव अधिक होने से मोहित बह गया। घटना की सूचना मिलते ही किशोर की तलाश शुरू की गई थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था।
इधर आज बुधवार को हल्द्वानी काठगोदाम पुलिस और एसडीआरएफ ने एक बार फिर सर्चिंग अभियान चलाया, इस दौरान किशोर का शव गोविंद ग्राम गौला नदी से बरामद हुआ। टीम ने शव को पुलिस को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। परिजनों को मौके पर बुला लिया गया हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


