Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • टिहरी: सीएम धामी ने किया वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी औद्योगिक कृषि विकास मेले का भव्य शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • संस्कृति

टिहरी: सीएम धामी ने किया वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी औद्योगिक कृषि विकास मेले का भव्य शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi January 3, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने किया 5 दिवसीय वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारम्भ

क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं

सच्चा शौर्य शक्ति में नहीं अपितु सेवा ओर समर्पण में निहित होता है-मुख्यमंत्री

Tehri Garhwal News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मलेथा टिहरी गढ़वाल में वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न स्कूलों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई मार्च पास्ट रैली को सलामी दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मलेथा में वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी के स्मारक में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा निर्मित ऐतिहासिक गूल का अवलोकन कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मलेथा चौराहे का नाम वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी के नाम पर किए जाने, वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी मेला स्थल का विस्तारीकरण किए जाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिल्काखाल के भवन निर्माण, सूर्य देवी मन्दिर पलेठी बनगढ का सौन्दर्यकरण किए जाने, रैतासी सड़क का निर्माण तथा ललूडीखाल-फरस्वाणगांव मोटर मार्ग एवं भैंसकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: गिर्दा-शेरदा के जनगीतों पर झूमे बिंदुखत्तावासी, राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर

मुख्यमंत्री ने वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि यह सामान्य मेला नहीं अपितु एक विशेष त्यौहार है, जो अपनी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का काम कर रहा है तथा भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चा शौर्य शक्ति में नहीं अपितु सेवा ओर समर्पण में निहित होता है, जिसकी बानगी वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी के कार्यों से मिलती है। उनके द्वारा क्षेत्र की खुशहाली के लिए कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों में जो सिंचाई गूल बनाई गई वह आज भी लोगों को लाभान्वित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, हर क्षेत्र में काम कर रही है। जनपद टिहरी गढ़वाल में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत 170 किमी. में क्रेश बैरियर निर्माण किया जा रहा है। मुयालगांव में आपदा में बहे पुल के स्थान पर 18 मीटर लंबा बेली ब्रिज बनाया गया। टिहरी झील रिंग रोड़ निर्माण किया जा रहा है। पलायन रोकने, पर्यटन, रोजगार और व्यापार बढ़ाने हेतु नौकरी सृजन के साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने हेतु किसानों को एक 3 लाख तक का ऋण बिना ब्याज दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। आज स्वयं सहायता समूह अपनी आजीविका को बढ़ाने के साथ ही अन्य को भी रोजगार देने का काम कर रहे हैं। हाउस ऑफ़ हिमालय ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया, जिससे प्रतिभावान नौजवानों का विश्वास बढ़ा है और वे अपनी क्षमता के अनुसार नौकरी पा रहे हैं। 19 हजार से अधिक नौकरी देने का काम राज्य सरकार ने किया है। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता कानून बनाने का काम किया जा रहा है। शीघ्र ही राज्य में सख्त भू कानून बनाने का काम भी किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अपना उत्तराखंड बहुत जल्द अग्रणीय राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

इस अवसर पर उद्यान, पशुपालन, राजस्व, बाल विकास, चिकित्सा, उद्योग, कृषि, समाज कल्याण, पर्यटन, ग्राम्य विकास, पंचायत राज आदि विभागों द्वारा विभागीय स्टालों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार करने के साथ ही जन शिकायतों का निस्तारण किया गया। विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए हुए क्षेत्र के विकास से संबंधित मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक सोना साजवाण, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद देवप्रयाग ममता देवी, एसएसपी आयुष अग्रवाल, एएसपी जे.आर. जोशी, डीजीएम आरवीएनएल राजेश अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Tehri Garhwal News Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम Haridwar News: डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में 44 शिकायतें, 26 का मौके पर निस्तारण; लंबित मामलों पर सख्ती
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में 44 शिकायतें, 26 का मौके पर निस्तारण; लंबित मामलों पर सख्ती

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
ब्यासी के पास हादसे के बाद कार में फंसे लोगों का रेस्क्यू करती एसडीआरएफ टीम Rishikesh Accident: डंपर और कार की भीषण भिड़ंत, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Rishikesh Accident: डंपर और कार की भीषण भिड़ंत, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, पांच जिलों में स्कूल बंद; SDRF हाई अलर्ट पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, पांच जिलों में स्कूल बंद; SDRF हाई अलर्ट पर

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
राहुल गांधी की फाइल फोटो Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather News: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश, इन जिलों में कल स्कूल बंद; ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather News: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश, इन जिलों में कल स्कूल बंद; ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 30, 2026
नैनीताल में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi August 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम Haridwar News: डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में 44 शिकायतें, 26 का मौके पर निस्तारण; लंबित मामलों पर सख्ती
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में 44 शिकायतें, 26 का मौके पर निस्तारण; लंबित मामलों पर सख्ती

  • ब्यासी के पास हादसे के बाद कार में फंसे लोगों का रेस्क्यू करती एसडीआरएफ टीम Rishikesh Accident: डंपर और कार की भीषण भिड़ंत, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Rishikesh Accident: डंपर और कार की भीषण भिड़ंत, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो गंभीर घायल

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, पांच जिलों में स्कूल बंद; SDRF हाई अलर्ट पर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, पांच जिलों में स्कूल बंद; SDRF हाई अलर्ट पर

  • राहुल गांधी की फाइल फोटो Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather News: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश, इन जिलों में कल स्कूल बंद; ऑरेंज अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather News: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश, इन जिलों में कल स्कूल बंद; ऑरेंज अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,314)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,496)
  • खेल (363)
  • चंपावत (989)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (722)
  • देहरादून (11,149)
  • नैनीताल (6,499)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,172)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,156)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (515)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (640)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (927)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar News: डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में 44 शिकायतें, 26 का मौके पर निस्तारण; लंबित मामलों पर सख्ती Haridwar News: डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में 44 शिकायतें, 26 का मौके पर निस्तारण; लंबित मामलों पर सख्ती Rishikesh Accident: डंपर और कार की भीषण भिड़ंत, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो गंभीर घायल Rishikesh Accident: डंपर और कार की भीषण भिड़ंत, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो गंभीर घायल Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, पांच जिलों में स्कूल बंद; SDRF हाई अलर्ट पर Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, पांच जिलों में स्कूल बंद; SDRF हाई अलर्ट पर Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला Uttarakhand Weather News: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश, इन जिलों में कल स्कूल बंद; ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather News: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश, इन जिलों में कल स्कूल बंद; ऑरेंज अलर्ट