#UttarakhandSnowfall

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 9 से 15 नवंबर तक उत्तराखंड का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर अलग-अलग दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान का साप्ताहिक औसत 27.2 डिग्री और पर्वतीय क्षेत्रों में 19.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सप्ताह के दौरान किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।... Read More