उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों से संभावित आपदा के जोखिम को देखते हुए सरकार ने निगरानी और जोखिम न्यूनीकरण की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश की 13 संवेदनशील ग्लेशियर झीलों में से चार का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। अब केदारताल और सरस्वती ताल समेत अन्य झीलों का चरणबद्ध वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा। अत्याधुनिक सेंसर, रियल टाइम डेटा और अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ सुरक्षित निकासी, संचार एवं राहत-बचाव तंत्र को भी मजबूत किया जाएगा।... Read More
#UttarakhandNews
रक्षाबंधन के अवसर पर लालकुआं में आयोजित ‘दीदी-बेणी उत्सव’ ने भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूती दी। बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी के बीच बहनों ने दीपेंद्र कोश्यारी को तिलक लगाकर राखी बांधी। कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक भूमिका को लेकर भी संदेश दिया गया।... Read More
कनिष्ठ सहायक से लेकर वन आरक्षी और सहायक अध्यापक संस्कृत तक कई पदों पर भर्ती, अगस्त से नवंबर के बीच जारी होंगे विज्ञापन; फरवरी 2027... Read More
रक्षा बन्धन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृशक्ति के प्रति सम्मान और सरकार की महिला-केंद्रित नीतियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी अभियान और विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को स्वरोजगार, आजीविका और आर्थिक उन्नति के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।... Read More
उत्तराखंड की विकास यात्रा को रचनात्मक अभिव्यक्ति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीत-संगीत के माध्यम से राज्य में हुए सकारात्मक बदलावों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। एल्बम में रोजगार, स्वरोजगार, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर तथा उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण जैसे विषयों को विकास यात्रा से जोड़ा गया है।... Read More
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अब तक सामने आए 40 मामलों में 27 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि पांच मौतें रिपोर्ट हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों में को-मॉर्बिडिटी से ग्रसित मरीज शामिल थे। बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि वर्तमान स्थिति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना काल में अपनाई गई सावधानियां स्वाइन फ्लू से बचाव में भी कारगर हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने, आवश्यक सावधानियां बरतने और किसी तरह की अफवाह या पैनिक की स्थिति पैदा न करने की अपील की है।... Read More
उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में सरकार ने नई रणनीति तैयार करने पर जोर दिया है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों को प्रत्येक जिले के एक विशिष्ट पर्व या मेले को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल’ के रूप में विकसित करने और उसका वार्षिक इवेंट कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। मेलों एवं उत्सवों को इंस्टीट्यूशनलाइज्ड कर उनकी स्थायी पहचान और ब्रांड वैल्यू विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग और मार्केटिंग मजबूत करने तथा निर्यात संवर्धन के लिए स्थायी समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। इससे उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की संभावनाएं मजबूत होंगी।... Read More
मानसून के दौरान प्रदेशभर में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को लेकर सरकार ने अब व्यापक सुधार की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक में संबंधित विभागों को मानसून समाप्त होते ही सड़क सुधार के कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पहले ही पूरी करने पर जोर दिया गया, ताकि बारिश थमते ही काम शुरू हो सके। पीएमजीएसवाई की अनुरक्षण अवधि पूरी कर चुकी पुरानी सड़कों के साथ नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों की सड़कों के सुधार के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री अक्टूबर से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण कर सड़कों की स्थिति का जायजा भी लेंगे।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी और उपनल कर्मियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की चरणबद्ध व्यवस्था बैठक के प्रमुख फैसलों में रही। इसके अलावा स्वास्थ्य, परिवहन, शहरी विकास, ऊर्जा और सैनिक कल्याण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।... Read More
बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह को आधुनिक सुविधाओं और स्थानीय पहाड़ी वास्तुकला के बेहतर समन्वय के साथ विकसित करने की तैयारी है। ₹19.30 करोड़ की परियोजना में भवन की उपयोगिता, डोरमेट्री की 20 लोगों की क्षमता और उपलब्ध क्षेत्रफल के बेहतर इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार का उद्देश्य ऐसा भवन तैयार करना है, जो सरकारी सुविधा के साथ बागेश्वर की सांस्कृतिक और स्थापत्य पहचान को भी प्रदर्शित करे।... Read More



मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश
Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान
Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’