#UttarakhandMorningPost

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, कौशल व उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड के माध्यम से उत्पादों को नई पहचान दिलाने की बात कही।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में छात्रा के सवाल पर घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जाएगी। — Uttarakhand Morning Post... Read More
UKSSSC ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 22 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। चयन प्रक्रिया में पहले शारीरिक अर्हता एवं दक्षता परीक्षा और इसके बाद लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी।... Read More
उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की टीमें 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स का स्थलीय सर्वेक्षण कर विस्तृत GPS/GIS मैपिंग करेंगी। मैपिंग के आधार पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित किया जाएगा, जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने पर भी ट्रेकर्स को रूट संबंधी जानकारी मिल सकेगी। परियोजना में कैंप साइट, डस्टबिन और शौचालय के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान भी की जाएगी।... Read More
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अनुसार, हरिपुर कालसी में 7.52 करोड़ रुपये की लागत से 170 मीटर लंबे और 15 मीटर चौड़े स्नान घाट का विकास किया गया है। घाट पर सुरक्षा दीवार, आरती स्थल, सीढ़ियां, सोलर लाइट, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल और एसएस रेलिंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।... Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनने, मोबाइल का सदुपयोग करने, नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्य पर निरंतर ध्यान केंद्रित रखने की सलाह दी।... Read More
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में बाल संरक्षण, पुनर्वास, दत्तक ग्रहण, बालश्रम, बाल विवाह और बाल भिक्षावृत्ति से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण और प्रभावी फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।... Read More
नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मशीनरी एवं उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई। सुंदरकांड पाठ के बाद हवन-यज्ञ और भगवान विश्वकर्मा की आरती हुई तथा प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन किया गया।... Read More
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सम्मानित किया।... Read More