#UttarakhandMorningPost

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते कई जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। हल्द्वानी में 152 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट तथा आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के बीच प्रदेश में 78 सड़कें बंद हैं और देहरादून के धौलास क्षेत्र में नुन नदी के तेज बहाव से तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। ... Read More
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। UKSSSC ने समूह ‘ग’ के 553 पदों पर भर्ती निकाली है। 7 अक्टूबर तक आवेदन होंगे और 15 नवंबर को लिखित परीक्षा प्रस्तावित है।... Read More
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच अगले 24 से 48 घंटे उत्तराखंड के लिए संवेदनशील रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, मलबा आने और नदियों-गदेरों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहेगा। प्रशासन और SDRF ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए त्वरित रेस्क्यू के लिए टीमें अलर्ट रखी हैं। खासतौर पर सड़क मार्गों, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित ढलानों पर सतर्कता बेहद जरूरी है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून के तेवर एक बार फिर तल्ख नजर आ रहे हैं। देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। अगले तीन घंटे में देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट है। 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, जबकि टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट और पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में येलो अलर्ट है। ऐसे में अगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए खासे अहम रहने वाले हैं।... Read More
31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद देहरादून/बागेश्वर, 30... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां अगले कुछ दिनों में और तेज हो सकती हैं। 31 अगस्त और 1 सितंबर को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा आने और निचले इलाकों में जलभराव व फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ सकता है।... Read More
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता जरूरी है। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क अवरोध और अचानक बढ़ते जलस्तर का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने ट्रेकिंग पर रोक, सड़क मार्ग तत्काल खोलने और आपदा राहत व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है। 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने की आशंका को देखते हुए आईएमडी ने संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता की सलाह दी है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 28 और 29 अगस्त को मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर हो सकते हैं, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 30 और 31 अगस्त को मानसून की गतिविधियां और तेज होने का पूर्वानुमान है। इन दो दिनों में देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर समेत कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ... Read More
रक्षाबंधन के अवसर पर चंपावत में आयोजित सशक्त बहना उत्सव को विकास और महिला सशक्तिकरण से जोड़ा गया। ₹62.97 करोड़ की 50 योजनाओं से सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, नर्सिंग संस्थान और महिला प्रौद्योगिकी पार्क जैसी परियोजनाओं के जरिए बेटियों की शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने पर सरकार ने जोर दिया।... Read More