Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, पांच जिलों में स्कूल बंद; SDRF हाई अलर्ट पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, पांच जिलों में स्कूल बंद; SDRF हाई अलर्ट पर

मौसम विभाग की चेतावनी के बीच अगले 24 से 48 घंटे उत्तराखंड के लिए संवेदनशील रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, मलबा आने और नदियों-गदेरों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहेगा। प्रशासन और SDRF ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए त्वरित रेस्क्यू के लिए टीमें अलर्ट रखी हैं। खासतौर पर सड़क मार्गों, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित ढलानों पर सतर्कता बेहद जरूरी है।
Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का ऑरेंज-येलो अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया है।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पांच जिलों में 12वीं तक स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; भूस्खलन और तेज बहाव के बीच SDRF ने संभाला मोर्चा

देहरादून, 31 अगस्त 2026। उत्तराखंड में मानसून का असर सोमवार को भी तीखा बना हुआ है। पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल के कुछ इलाकों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ अचानक जलभराव, भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सोमवार को देहरादून, चमोली, पौड़ी, नैनीताल , अल्मोड़ा और बागेश्वर में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
रविवार को पूरे प्रदेश में बरसे बादल
रविवार को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण कई स्थानों पर जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकने से हाईवे करीब छह घंटे तक बंद रहा। वहीं मसूरी के पानी वाले बैंड क्षेत्र में भूस्खलन के बाद ऊपर बने मकानों पर खतरा बढ़ गया।
देहरादून के सौड़ा सरोली में तेज बहाव के कारण सड़क का एक हिस्सा बह गया। तमसा और शीतला नदियां उफान पर रहीं। इसके अलावा चमोली के सिमली मोटर मार्ग और टिहरी के नरेंद्रनगर-गुजराड़ा मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हुई।
ऑरेंज अलर्ट के बीच SDRF हाई अलर्ट पर
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच SDRF ने प्रदेशभर में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने प्रदेश में तैनात SDRF टीमों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक की। बैठक में सभी कंपनी प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
सेनानायक ने तैनाती क्षेत्रों में मौसम की स्थिति और टीमों की तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी टीमें पूर्ण उपकरणों और आवश्यक सुरक्षा संसाधनों के साथ अलर्ट मोड पर रहें। किसी भी आपातकालीन कॉल पर टीम को बिना देरी घटनास्थल के लिए रवाना करने और रेस्क्यू में किसी भी तरह की देरी न होने के निर्देश दिए गए।
नदियों और संवेदनशील ढलानों पर निगरानी
SDRF को नदियों, गदेरों, नालों, संवेदनशील ढलानों और संभावित आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। स्थानीय लोगों को भी मौसम की स्थिति और संभावित जोखिमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों के मौसम और परिस्थितियों की जानकारी लगातार SDRF कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
जवानों की सुरक्षा भी सर्वोच्च प्राथमिकता
सेनानायक ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान SDRF जवानों की व्यक्तिगत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। सभी टीमों को लाइफ जैकेट, हेलमेट, रोप रेस्क्यू उपकरण और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता और कार्यशीलता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
SDRF के मुताबिक प्रदेशभर में तैनात टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रेस्क्यू एवं राहत कार्य के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRain #OrangeAlert #SDRF #UttarakhandMorningPost #UttarakhandWeather #WeatherAlert

Related Stories

देहरादून में दीपावली पर निर्धारित स्थलों पर पटाखों की बिक्री और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के निर्देश Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकसित उत्तराखंड यात्रा जारी है संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं के साथ। Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
बागेश्वर के गागरीगोल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी। Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में दीपावली पर निर्धारित स्थलों पर पटाखों की बिक्री और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के निर्देश Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

  • उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकसित उत्तराखंड यात्रा जारी है संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं के साथ। Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान

  • चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,809)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,550)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,015)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,404)
  • नैनीताल (6,603)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा