मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचे। रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में गौचर, कर्णप्रयाग और खेती सहित विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आदिबद्री में स्थानीय दुकानदारों, लोगों और बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 27 अक्टूबर से शुरू होगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सरकार सत्र के पहले दिन 7000 करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करेगी। विधानसभा सचिवालय को विधायकों की ओर से 445 से अधिक प्रश्न प्राप्त हुए हैं। पहले दिन दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दिए जाने के कारण प्रश्नकाल नहीं होगा। सत्र के दौरान कांग्रेस कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक और सरकारी जमीनों से जुड़े आरोपों को लेकर सरकार से सवाल उठा सकती है।... Read More



Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें
Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल