#LeopardCaptured

पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक स्थित तरुली गांव में 9 अक्टूबर को 48 वर्षीय महिला की जान लेने वाला गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने करीब आठ वर्षीय गुलदार को रेस्क्यू कर नागदेव रेंज पौड़ी पहुंचाया। फिलहाल उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। गुलदार के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।... Read More