#JewelleryTheft

हल्द्वानी के गुरुनानकपुरा क्षेत्र में गीजर ठीक करने के बहाने घर में पहुंचे युवक पर अलमारी से सोने के जेवर चोरी करने का आरोप है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने 26 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब पांच तोला वजन के दो सोने के कड़े और चोरी के अन्य आभूषण बेचकर हासिल की गई 2.29 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।... Read More