#HimalayanBhojanalay

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगुण बैरियर के पास रीप परियोजना के अंतर्गत स्थापित हिमालयन भोजनालय का उद्घाटन किया। सीता स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसका संचालन करेंगी। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाना और यात्रियों को स्थानीय एवं पारंपरिक भोजन उपलब्ध कराना है।... Read More