#HaridwarJobs

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल के अनुसार, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से 16 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब 7 से 8 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है और करीब 400 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्नातक और परास्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।... Read More