#GymnasticsCompetition

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 25 अक्टूबर 2026 को 15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिम्नास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग की ट्रॉफी दून जिम्नास्टिक अकादमी, बालक वर्ग की ट्रॉफी सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी और ओवरऑल टीम ट्रॉफी शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने जीती। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में सब-जूनियर कैटेगरी की समृद्धि शर्मा और मिनी-2 कैटेगरी की शनाया सुधांशु ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालिकाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।... Read More