#FarmerID

नैनीताल जिले में किसानों की फार्मर आईडी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। डीएम ललित मोहन रयाल ने किसानों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है। फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों की पहचान और भूमि संबंधी निर्धारित विवरणों का डिजिटल अभिलेखीकरण किया जाएगा, जिससे कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ाने और पात्र लाभार्थियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। किसान अपने नजदीकी कृषि, उद्यान एवं सहकारिता विभाग के कार्यालय या सीएससी सेंटर से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।... Read More