देहरादून: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप—पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चार माह पहले हुई थी शादी, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना और हत्या का आरोप
इंद्रेश अस्पताल में मृत अवस्था में लाई गई महिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
Dehradun News- राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में सलमान आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी अपर बाजार, जनपद रुद्रप्रयाग ने बताया कि उनकी बहन कैहकशा आलम की शादी 19 नवंबर 2025 को शहवाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर कैहकशा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
बताया गया कि 3 और 4 मार्च की रात कैहकशा आलम को उसके ससुराल वाले इंद्रेश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई का आरोप है कि पति और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उनकी बहन की हत्या की है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतका का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


