Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर: डीएम का कांडा तहसील में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्ती—तहसीलदार समेत सभी कर्मचारियों के वेतन पर रोक
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर: डीएम का कांडा तहसील में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्ती—तहसीलदार समेत सभी कर्मचारियों के वेतन पर रोक

Mohan Chandra Joshi March 5, 2026
ख़बर शेयर करें -

रिकॉर्ड और कार्य व्यवस्था में मिली खामियां, जिलाधिकारी ने सभी से मांगा स्पष्टीकरण

निर्माणाधीन न्यायालय व आवासीय भवन का भी किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Bageshwar News- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने गुरुवार को तहसील कांडा का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, डिस्पैच रजिस्टर, पत्र प्राप्ति रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का परीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयीय कार्यों में लापरवाही एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार से लेकर तहसील कांडा के अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए l

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत

जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गईं। कंट्रोल रूम का फोन भी कार्य नहीं कर रहा था, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड कर्मियों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी तहसीलदार के कार्यालय में देर से पहुंचने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया तथा उनके वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आरके सेक्शन में अभिलेखों की जांच करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न पंजीकाओं, आपदा मद में वितरित धनराशि से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया। साथ ही जीपीएफ एवं सेवा पुस्तिकाओं के संधारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर आसान; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

दस्तावेजों का समुचित संधारण न होने पर उन्होंने बिलों एवं भुगतान से जुड़े अभिलेखों की गहन जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अलाव के लिए उपयोग में लाई गई लकड़ी तथा कंबल वितरण से संबंधित बिलों का भी परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने पेशकार से केस डायरी का अवलोकन करते हुए सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वहीं परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर के समीप निर्माणाधीन न्यायालय भवन एवं आवासीय भवन की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा आमजन को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार जगदीश गिरी तथा तहसील परिसर के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar News- Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Bageshwar Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

हरिद्वार के पथरी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
Haldwani smart electricity meter update old meter as check meter facility Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दर्शाता मौसम विभाग का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
बागेश्वर प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र। Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
मानसून, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार के पथरी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • Haldwani smart electricity meter update old meter as check meter facility Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

  • उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दर्शाता मौसम विभाग का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

  • हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत
    • उत्तराखंड
    • मौसम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत

  • बागेश्वर प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र। Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,824)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,442)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (675)
  • देहरादून (10,889)
  • नैनीताल (6,395)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (962)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,083)
  • यात्रा (405)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (710)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (614)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,360)
  • हरिद्वार (901)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार