चम्पावत तहसील का औचक निरीक्षण: जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दी जनसेवाओं में गुणवत्ता बढ़ाने की हिदायत
सफाई, अभिलेख प्रबंधन और राजस्व निस्तारण पर विशेष जोर, अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
चम्पावत 01 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज तहसील चम्पावत का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जनसेवा से संबंधित कार्यों का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, राजस्व वादों के निस्तारण तथा जन शिकायतों के समाधान की स्थिति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील स्तर पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में पारदर्शिता एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कार्यप्रणाली को परखा तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही तहसील परिसर में नागरिक सुविधाओं—जैसे पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं सूचना पट्टों—को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि तहसील स्तर पर ही अधिकतम समस्याओं का समाधान हो सके।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, तहसीलदार बृजमोहन आर्या सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


