Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: कौशलम्’ पर तीन दिवसीय राज्य सन्दर्भ समूह कार्यशाला का सफल आयोजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: कौशलम्’ पर तीन दिवसीय राज्य सन्दर्भ समूह कार्यशाला का सफल आयोजन

Mohan Chandra Joshi May 10, 2025
ख़बर शेयर करें -

एससीईआरटी उत्तराखंड और उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से ‘कौशलम्’ पर तीन दिवसीय राज्य सन्दर्भ समूह कार्यशाला का सफल आयोजन

देहरादून। अब उत्तराखंड में पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रह गई है। बच्चों को बेहतर जीवन के लिए तैयार करने वाली पढ़ाई की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए देहरादून में तीन दिवसीय ‘कौशलम् राज्य संदर्भ समूह कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के सभागार में उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।
इस कार्यशाला में राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डीआईईटी) से कौशलम् के समन्वयक और एससीईआरटी के सदस्य शामिल हुए। उन्हें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए तैयार किए गए नए कौशलम् पाठ्यक्रम पर प्रशिक्षण दिया गया, ताकि ये राज्य सन्दर्भ समूह के सदस्य आगे चलकर अन्य शिक्षकों और मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित कर सकें।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में चारों कक्षाओं के पाठ्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट रूप से प्रतिभागियों को बताया गया और उसके अनुसार अभ्यास भी कराए गए:
कक्षा 9: समस्या समाधान प्रोजेक्ट: छात्रों ने अपने विद्यालयों की समस्याओं को गहराई से समझकर, समस्या का समाधान निकलने की कला सीखी।
कक्षा 10: करियर अन्वेषण प्रोजेक्ट: छात्रों ने विभिन्न करियर क्षेत्रों में अपनी रुचि व सामर्थ्य की पहचान की और रिसर्च कर उन पर जानकारी हासिल की।
कक्षा 11: व्यवसाय प्रोजेक्ट: छात्रों ने 3पी (पीपल, प्लेनेट, प्रॉफिट) अवधारणा को ध्यान में रखते हुए एक व्यवसाय प्रोजेक्ट पर काम किया।


कक्षा 12: रूचि आधारित प्रोजेक्ट: छात्रों ने रूचि के आधार पर अपने प्रोजेक्ट की स्वयं रचना की।
सभी सत्र इस तरह डिज़ाइन किए गए थे कि राज्य सन्दर्भ समूह के सदस्य यानि मास्टर ट्रेनर्स न सिर्फ इन प्रोजेक्ट-आधारित पाठ्यक्रमों को समझें, बल्कि समस्या समाधान, करियर खोज, व्यावसायिक सोच और रुचि आधारित रचनात्मकता, इन चारों स्तरों को स्वयं अनुभव भी कर सकें। शिक्षकों और ट्रेनर्स की भागीदारी सिर्फ औपचारिक प्रशिक्षण नहीं थी, बल्कि यह शिक्षण की पारंपरिक धारणा में बदलाव और छात्रों के साथ नए दृष्टिकोण से जुड़ने की शुरुआत भी थी।
एससीईआरटी ने इस कार्यशाला के संचालन में मुख्य भूमिका निभाई, जबकि उद्यम लर्निंग फाउंडेशन एक सहयोगी संगठन के रूप में इसमें गहराई से जुड़ा रहा। इसका उद्देश्य शिक्षा को केवल किताबी न रखकर, व्यावहारिक और जीवन उपयोगी बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही


उद्घाटन सत्र में कई वरिष्ठ शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में एससीईआरटी उत्तराखंड के अपर निदेशक पदमेंद्र शकलानी द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों को कौशलम् कार्यक्रम की महत्ता एवं धरातल पर कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए अपना महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। उनके द्वारा सभी प्रतिभागियों को आगामी तीन दिनों तक कौशलम् पाठ्यचर्या को गहराई से समझने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि इसका लाभ छात्रों तक पहुँच सके।
एससीईआरटी उत्तराखंड के अपर निदेशक श्री पदमेंद्र शकलानी ने कौशलम् की जरूरत और उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कहा, “यह प्रशिक्षण एक जिम्मेदारी है, जिससे हर शिक्षक इन विषयों को गहराई से समझकर छात्रों तक पहुँचा सके।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट


सहायक निदेशक डॉ. के एन बिजल्वाण द्वारा कार्यक्रम को निर्धारित उदेश्यों के अनुसार संचालित करते हुए और ज़ोर देते हुए उद्यमशील शिक्षक, उद्यमशील विद्यालय अवं उद्यमशील जनपद की अवधारणा को विकसित करने पर बल दिया गया। साथ ही, उन्होंने कहा कि स्थानीय आधार पर व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वयन किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र


कौशलम् कार्यक्रम के राज्य समन्वयक सुनील भट्ट ने बताया, “यह कार्यशाला सिर्फ एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि राज्य स्तर पर शिक्षा में बदलाव की दिशा में एक ठोस पहल भी है। हर कक्षा एक खास दिशा में छात्र का मार्गदर्शन करती है, कहीं समस्या समाधान सिखाया जा रहा है, कहीं करियर की खोज हो रही है, तो कहीं नवाचार और प्रस्तुतीकरण की समझ दी जा रही है, जिससे शिक्षक भी अपनी भूमिका को नए नज़रिए से देख पाते हैं।”
उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के राज्य समन्वयक, रोहित गुप्ता ने कहा, “कौशलम एक दूरदर्शी कार्यक्रम है, जो शिक्षा को रोजगार और जीवन से जोड़ता है। यह प्रशिक्षण आने वाले समय में राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा।”
आने वाले दिनों में ये एसआरजी ट्रेनर्स आगे चलकर मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित करेंगे, ताकि वे अपने जिलों में शिक्षकों के लिए प्रभावी, संवादात्मक और प्रेरणादायक सत्र आयोजित कर सकें। यह सिर्फ जानकारी बाँटने का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा में बदलाव की शुरुआत है, जहाँ शिक्षक खुद इस परिवर्तन के वाहक बनते हैं।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छात्रों को बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार के प्रति जागरूक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई। Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल और किसानों को राहत देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
नरेंद्र नगर में मोटरनाला और पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण परियोजना। Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
: देहरादून में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु। Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
देहरादून सचिवालय में विदेशी भाषा प्रशिक्षण और युवाओं के रोजगार अवसरों पर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छात्रों को बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार के प्रति जागरूक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

  • नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई। Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

  • उत्तराखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल और किसानों को राहत देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

  • नरेंद्र नगर में मोटरनाला और पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण परियोजना। Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

  • : देहरादून में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु। Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,769)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,381)
  • नैनीताल (6,596)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,226)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी