देहरादून में LPG कालाबाजारी पर सख्ती: QRT ने 4 घरेलू सिलेंडर जब्त किए
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी जारी
देहरादून, 05 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) द्वारा लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज नगर निगम देहरादून क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जहां नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
जिला प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 तथा व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
कंट्रोल रूम में तैनात जिला खाद्य पूर्ति विभाग की टीम द्वारा गैस आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता एवं अन्य समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, आज जिले में लगभग 15,009 उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 1,972 उपभोक्ताओं को व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई।
वर्तमान में घरेलू एलपीजी का 31,654 तथा व्यावसायिक का 4,653 सिलेंडर स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन द्वारा दोनों श्रेणियों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


