Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: स्कूलों के लिए मानक प्राधिकरण बनेगा, फीस मनमानी पर कसेगा शिकंजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

उत्तराखंड: स्कूलों के लिए मानक प्राधिकरण बनेगा, फीस मनमानी पर कसेगा शिकंजा

उत्तराखंड में सरकारी और निजी स्कूलों के लिए राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण बनाने की तैयारी है। यह प्राधिकरण फीस की मनमानी पर रोक लगाने के साथ ही न्यूनतम मानक तय कर शिकायतों का निपटारा करेगा।
Mohan Chandra Joshi April 23, 2026
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूलों की व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। प्रस्तावित प्राधिकरण सभी विद्यालयों के लिए न्यूनतम मानक तय करेगा और फीस की मनमानी सहित अन्य शिकायतों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करेगा। इसके लिए नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जिसमें शिक्षा विभाग के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को भी शामिल करने की योजना है।
फीस नियंत्रण और शिकायत निस्तारण पर रहेगा फोकस
प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य निजी विद्यालयों में फीस वृद्धि, सुविधाओं की कमी और अन्य शिकायतों का निपटारा करना होगा। यह राज्य के 16,501 सरकारी और 5,396 निजी विद्यालयों के लिए न्यूनतम मानक निर्धारित करेगा। साथ ही स्कूलों को पढ़ाए जाने वाले विषय, फीस संरचना और अन्य जरूरी सूचनाएं सार्वजनिक करनी होंगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
वेतनमान और मान्यता पर भी होगी निगरानी
प्राधिकरण निजी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतनमान तय करने के साथ ही विद्यालयों की मान्यता की शर्तें निर्धारित करेगा। इन शर्तों के अनुपालन की निगरानी और शिकायतों की जांच भी इसी के माध्यम से होगी। यह एक अर्धन्यायिक निकाय होगा, जिसके पास नियमों के उल्लंघन पर स्कूलों को दंडित करने या उनकी मान्यता समाप्त करने तक का अधिकार होगा।
बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा मानकों पर जोर
प्राधिकरण एक स्वतंत्र इकाई के रूप में कार्य करेगा, जो स्कूलों में आधारभूत ढांचा, सुरक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की संख्या और अन्य जरूरी मानकों को तय करेगा। इन मानकों का पालन सरकारी और निजी दोनों तरह के विद्यालयों के लिए अनिवार्य होगा।
अध्यक्ष और सदस्यों की होगी विविध भागीदारी
प्राधिकरण में एक अध्यक्ष और विभिन्न क्षेत्रों के सदस्य शामिल होंगे। अध्यक्ष पद पर किसी शिक्षाविद, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी या न्यायाधीश को नियुक्त किया जा सकता है। वहीं, सदस्यों में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, निदेशक एससीईआरटी, सीबीएसई और आईसीएसई से जुड़े स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
नए ड्राफ्ट पर मंथन जारी
दो दिन पहले शासन स्तर पर हुई बैठक में प्राधिकरण के गठन पर चर्चा की गई। वित्त विभाग ने सुझाव दिया है कि इसे प्रभावी बनाने के लिए नया ड्राफ्ट तैयार किया जाए और इसमें शिक्षा विभाग के अलावा अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए। अपर शिक्षा निदेशक पद्मेंद्र सकलानी के अनुसार, वित्त विभाग अपनी राय दे चुका है और अब इस विषय पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking uttarakhand morning post latest news Uttarakhand Morning Post Live Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की तस्वीर, जो राजौरी में ऑपरेशन शेरूवाली के दौरान शहीद हुए। उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
BRICS मंच पर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन मॉडल पर प्रस्तुति देती टीम और उपस्थित प्रतिनिधि। BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश

BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
तोताघाटी में बस दुर्घटना के बाद SDRF रेस्क्यू करती हुई। तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
SDRF टीम रस्सियों की मदद से गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालती हुई। रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
पहाड़ों में बारिश और मैदानों में गर्म मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
गौला नदी खनन क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम द्वारा ओवरलोड और बिना दस्तावेज वाहनों की जांच और कार्रवाई का दृश्य। गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की तस्वीर, जो राजौरी में ऑपरेशन शेरूवाली के दौरान शहीद हुए। उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद

  • BRICS मंच पर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन मॉडल पर प्रस्तुति देती टीम और उपस्थित प्रतिनिधि। BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • विदेश

    BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना

  • तोताघाटी में बस दुर्घटना के बाद SDRF रेस्क्यू करती हुई। तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू

  • SDRF टीम रस्सियों की मदद से गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालती हुई। रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • रुद्रप्रयाग

    रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला

  • पहाड़ों में बारिश और मैदानों में गर्म मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,349)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,384)
  • खेल (353)
  • चंपावत (948)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (292)
  • दुर्घटना (615)
  • देहरादून (10,647)
  • नैनीताल (6,286)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (477)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,017)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (706)
  • रोजगार (487)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट