Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खास खबर: आखिर क्यों गहरा रहा बिजली संकट ,पढ़िए क्या कहते है विशेषज्ञ
  • राष्ट्रीय

खास खबर: आखिर क्यों गहरा रहा बिजली संकट ,पढ़िए क्या कहते है विशेषज्ञ

Mohan Chandra Joshi May 11, 2022
ख़बर शेयर करें -

खास खबर: आखिर क्यों गहरा रहा बिजली संकट ,पढ़िए क्या कहते है विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत इस वक्‍त ग्‍लोबल वार्मिंग की जबर्दस्‍त मार सहने को मजबूर है। भीषण गर्मी के कारण तापमान बढ़ने से बिजली की खपत में वृद्धि के फलस्‍वरूप देश के विभिन्‍न राज्‍यों में बिजली संकट भी उत्‍पन्‍न हो गया है। इसे कोयले की कमी से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि बिजली का संकट कोयले की कमी से नहीं बल्कि खराब प्रबधंन के कारण उत्‍पन्‍न हुआ है।
बढ़ते जलवायु प्रेरित जोखिमों के बीच कोयले की पहेली को समझने के लिये मंगलवार को एक वेबिनार का आयोजन किया।

इसमें विशेषज्ञों ने कोरोना महामारी के झटके के बाद भीषण गर्मी में उत्‍पन्‍न बिजली संकट के लिये पर्याप्‍त योजना की कमी को जिम्‍मेदार ठहराया और कहा कि ऐसे में अक्षय ऊर्जा को अंतिम और वास्तविक समाधान मानकर उसमें और ज्यादा निवेश करने का इससे बेहतर वक्त और कोई नहीं हो सकता। भारत के ऊर्जा मिश्रण को अत्यधिक विविधतापूर्ण बनाने की जरूरत है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत में इस वक्त पर्याप्त ऊर्जा उत्पादन क्षमता मौजूद है और अब किसी नए कोयला बिजली घर की कोई जरूरत नहीं है।
सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) में विश्लेषक सुनील दहिया ने कहा, “मौजूदा बिजली संकट से निपटने में अभी कुछ समय लगेगा। भारत में यह कोई नई स्थिति नहीं है। पिछले पांच वर्षों के दौरान ऐसे हालात बार-बार पैदा होते रहे हैं। पानी की कमी बिजली के संकट का एक बहुत प्रमुख कारण है। इस वक्‍त हम यह भी देख रहे हैं कि कोयले को बिजलीघरों तक पहुंचाने की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से भी बिजली संकट बहुत बढ़ गया है। जब तक हम इसे सुव्यवस्थित तरीके से एड्रेस नहीं करेंगे तब तक हालात नहीं बदलेंगे।’’

उन्‍होंने कहा ‘‘भारत में कोयले का वर्तमान संकट योजना, स्टॉक प्रबंधन और अन्‍य पक्षों की सम्‍बन्धित नाकामी का नतीजा है। हो सकता है कि बिजली संकट को कोयला क्षेत्र में और अधिक निवेश के तर्क के तौर पर इस्तेमाल किया जाए। मगर इससे आगे चलकर हालात और भी खराब हो जाएंगे। कोयला संकट पूरी तरह से लापरवाही का नतीजा है। सच्‍चाई यह है कि कोयले की कोई किल्लत नहीं है, बस उसे बिजलीघरों तक ले जाने की व्‍यवस्‍था ही नाकाफी है। अब अतिरिक्त कोयला उत्पादन की कोई आवश्यकता नहीं है। भारत में इस वक्त पर्याप्त ऊर्जा उत्पादन क्षमता मौजूद है और अब किसी नए कोयला बिजली घर की कोई जरूरत नहीं है। वास्‍तविक ऊर्जा सुरक्षा हासिल करने के लिए अक्षय ऊर्जा रूपांतरण में तेजी लाने का यही सही समय है।”
लीड इंडिया इंस्टीट्यूट फॉर एनर्जी इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंशियल एनालिसिस में एनर्जी इकोनॉमिक्स विभूति गर्ग ने कहा “देश में बिजली संकट को देखते हुए सरकार फौरी कदमों के तहत कोयला उत्पादन बढ़ाएगी और कोयले का आयात इत्यादि करेगी। मगर हकीकत यह है कि यह स्थिति कोयले की किल्लत से नहीं बल्कि योजना में कमी की वजह से उत्‍पन्‍न हुई है। पिछली 29 अप्रैल को देश में बिजली की शीर्ष मांग अब तक के सर्वाधिक 207 गीगावॉट तक पहुंच गई। हमें इसे ज्यादा से ज्यादा कोयला खदान बढ़ाने के अवसर के तौर पर नहीं देखना चाहिए। भारत में बिजली की मांग साल दर साल बढ़ेगी ही। ऐसे में सरकार को अक्षय ऊर्जा पर ज्यादा से ज्यादा निवेश करना चाहिए। सरकार को इलेक्ट्रोलाइजर और बैटरी के उत्पादन पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आगामी तीन साल के लिए इंतजाम करने से बेहतर है कि हम ऊर्जा रूपांतरण पर ज्यादा ध्यान दें।’’

क्लाइमेट ट्रेंड्स की निदेशक आरती खोसला- “वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि धरती की ऊपरी सतह का तापमान औद्योगिक युग से पूर्व के स्तरों के सापेक्ष 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। ज्यादा गर्मी पड़ने और उसकी वजह से बिजली की मांग बढ़ने के कारण ऊर्जा संकट उत्पन्न हुआ है। कोयला संकट, दरअसल कोयले के परिवहन और ऊर्जा के ट्रांसमिशन से संबंधित खराब योजना के कारण हुआ है। यहां ना तो कोयले की किल्लत है और ना ही ऊर्जा क्षमता की कमी। वैसे तो इस मौके को कोयला आधारित बिजली से छुटकारा पाने का अवसर बनाया जाना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से हमारे पास बिजली की फौरी जरूरत को पूरा करने के लिए कोयले के इस्तेमाल के सिवा और कोई चारा नहीं है। सौर और वायु बिजली के उत्पादन को और बढ़ाने का यही सही समय है ताकि हम धरती के तेजी से गर्म होने की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हो सकें।”
उन्‍होंने कहा ‘‘कोयला आयात को लेकर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया कोयला खदानों की नीलामी, पुरानी खदानों को दोबारा खोले जाने और पुराने थर्मल पावर प्लांट्स को फिर से संचालित करने साथ ही 650 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों को करीब 1 महीने तक के लिए रोके जाने से पता चलता है कि संकट कितना गहरा और चिंताजनक है। जलवायु परिवर्तन के लिहाज से सबसे ज्यादा जोखिम वाला और विकास संबंधी प्राथमिकताओं वाला क्षेत्र होने के नाते भारत इस वक्त चिंताजनक हालात से गुजर रहा है। हालांकि उसने अक्षय ऊर्जा से संबंधित महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं।’’

आई फॉरेस्‍ट के जस्‍ट ट्रांजिशन विभाग की निदेशक श्रेष्ठा बनर्जी ने एनेर्जी ट्रांज़िशन से जुड़े एक अलग पहलू का जिक्र करते हुए कहा ‘‘हमारे पास वर्ष 2030 तक की जरूरत पूरी करने के लिए कोयला उत्पादन की पर्याप्त स्‍वीकृतियां मौजूद है। सवाल यह है कि हम ऊर्जा की आपूर्ति के संकट से कैसे निपटें। अगले 10 वर्षों के दौरान कोयले की मांग चरम पर पहुंच जाने में कोई संदेह नहीं है। कोयला रूपांतरण एक बिल्कुल अलग चीज है। अगर हमें 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य हासिल करना है तो हमें कोयले की खपत को 2040 तक कम से कम 50% तक कम करना होगा। जहां तक ऊर्जा रूपांतरण का सवाल है तो हमें कोयला क्षेत्र में काम कर रहे बड़ी संख्या में लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही कदम आगे बढ़ाने चाहिए। मैं नहीं मानती कि अक्षय ऊर्जा कोयला आधारित बिजली का पूरी तरह से स्थान ले सकती है।’’


उन्‍होंने कहा ‘‘अगर आपको रूपांतरण करना है तो आपको निरंतर निवेश लाना होगा। छत्तीसगढ़, उड़ीसा और झारखंड जैसे राज्य में कोयले का उत्पादन होता है और वहां अक्षय ऊर्जा पर निवेश नहीं हो रहा है क्योंकि उन्हें अपने कामगारों को उस हिसाब से प्रशिक्षित करना होगा। अगर आपने आज ऊर्जा रूपांतरण की योजना नहीं बनाई तो आप भविष्य में ज्यादा बड़ी आफत में पड़ जाएंगे। अगर हम जलवायु संकट और नेट जीरो के लक्ष्य के प्रति वाकई गंभीर हैं और अचानक विभिन्न कारणों से कोयला खदानों को बंद करना शुरू कर देंगे तो उस विशाल श्रम शक्ति का क्या होगा जिसकी रोजीरोटी इन खदानों पर टिकी है।’’


काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवॉयरमेंट एण्‍ड वॉटर (सीईईडब्‍ल्‍यू) में फेलो वैभव चतुर्वेदी ने देश में कोयले से सम्‍बन्धित संकट के पूर्वानुमान की कोई सटीक व्‍यवस्‍था नहीं होने का जिक्र करते हुए कहा ‘‘सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस नई तरह की अनिश्चितताओं के लिए हमारी योजना की प्रक्रिया क्या है। फिलहाल मैं देश में ऐसा कोई मॉडल नहीं देख पा रहा हूं। सरकार ऐसी कोई विश्‍लेषणात्‍मक इकाई तैयार करेगी, इसकी उम्‍मीद नहीं की जानी चाहिये। हम ऊर्जा रूपांतरण को किस तरह से करेंगे, इसके लिए कोई ठोस अनुमान या योजना का अभाव नजर आता है। हमारे पास कोई संचालनात्मक योजना नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand Morning post.com खास खबर: आखिर क्यों गहरा रहा बिजली संकट पढ़िए क्या कहते है विशेषज्ञ

Related Stories

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन की फाइल फोटो Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
10 से 16 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 10-16 August 2026: ग्रहों की बदलेगी चाल, किस राशि के खुलेंगे सफलता के द्वार? जानिए पूरा राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 10-16 August 2026: ग्रहों की बदलेगी चाल, किस राशि के खुलेंगे सफलता के द्वार? जानिए पूरा राशिफल

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
अल्मोड़ा में ट्रायल के दौरान उड़ता इलेक्ट्रिक वाहन Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
IBPS क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 11,403 पदों पर निकली भर्ती। रोजगार समाचार: IBPS Clerk Recruitment 2026, 11,403 पदों पर आवेदन शुरू; ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

रोजगार समाचार: IBPS Clerk Recruitment 2026, 11,403 पदों पर आवेदन शुरू; ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
03 से 09 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल, सभी 12 राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल। Saptahik Rashifal (03–09 Aug 2026): किस राशि की चमकेगी किस्मत? पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Saptahik Rashifal (03–09 Aug 2026): किस राशि की चमकेगी किस्मत? पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
आईटीसी लिमिटेड द्वारा सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के अधिग्रहण के बाद लालकुआं स्थित औद्योगिक इकाई। Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय

Mohan Chandra Joshi August 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

  • IMG-20260816-WA0018 Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क

  • नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की प्रतीकात्मक तस्वीर Nainital News: नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों का आरोपी घायल, गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों का आरोपी घायल, गिरफ्तार

  • ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,148)
  • उधमसिंह नगर (1,318)
  • क्राइम (3,471)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (446)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (700)
  • देहरादून (11,071)
  • नैनीताल (6,463)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,144)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क Nainital News: नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों का आरोपी घायल, गिरफ्तार Nainital News: नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों का आरोपी घायल, गिरफ्तार Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा