Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खास खबर: दुनिया में कोयले की रफ्तार थमी, IEA रिपोर्ट ने दिखाया बड़ा बदलाव
  • राष्ट्रीय
  • विदेश

खास खबर: दुनिया में कोयले की रफ्तार थमी, IEA रिपोर्ट ने दिखाया बड़ा बदलाव

Mohan Chandra Joshi December 19, 2025
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। पिछले एक दशक में दुनिया भर में कोयले की मांग जिस रफ्तार से बढ़ रही थी, वह अब साफ तौर पर थमती दिख रही है. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी यानी IEA की नई Coal Market Report 2025 के मुताबिक, 2015 से 2024 के बीच वैश्विक कोयला मांग की बढ़ोतरी, 2005 से 2014 के मुकाबले आधे से भी कम रह गई है.

IEA के आंकड़े बताते हैं कि इस साल दुनिया में कोयले की मांग करीब 0.5 प्रतिशत बढ़ी है, लेकिन तस्वीर का बड़ा हिस्सा यह है कि पिछले दस सालों में कोयले की मांग की कुल बढ़त, पेरिस समझौते से पहले वाले दशक की तुलना में 50 प्रतिशत से ज्यादा कम रही है.

इस बदलाव के केंद्र में है चीन. वही देश जिसने एक समय वैश्विक कोयला बाजार को रफ्तार दी थी, अब उसी की वजह से कोयले की रफ्तार थम रही है. रिपोर्ट के अनुसार चीन में कोयला आधारित बिजली उत्पादन की वृद्धि पिछले तीन साल से सपाट बनी हुई है. इसकी बड़ी वजह है रिकॉर्ड स्तर पर सौर और पवन ऊर्जा की क्षमता का जुड़ना.

IEA के आंकड़ों के मुताबिक, यह पहली बार है जब चीन में बिजली की कुल मांग बढ़ने के बावजूद कोयला आधारित बिजली उत्पादन में गिरावट देखी जा रही है. विशेषज्ञ इसे अस्थायी झटका नहीं, बल्कि ऊर्जा व्यवस्था में हो रहे गहरे बदलाव के तौर पर देख रहे हैं.

ग्लोबल एनर्जी मॉनिटर की कोल प्रोग्राम डायरेक्टर क्रिस्टीन शीरर कहती हैं कि जब चीन की कोयला मांग बढ़ना बंद करती है, तो दुनिया का कोयला बाजार भी उसी के साथ रुक जाता है. उनके मुताबिक ताज़ा IEA डेटा यह दिखाता है कि यह कोई चक्रीय उतार-चढ़ाव नहीं, बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा के रिकॉर्ड विस्तार और भारी उद्योग में बदलाव से जुड़ा एक संरचनात्मक परिवर्तन है.

धातुकर्म कोयले यानी स्टील बनाने में इस्तेमाल होने वाले कोयले की मांग भी अब ठहराव के संकेत दे रही है. IEA रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर धातुकर्म कोयले की मांग लगातार दूसरे साल घटी है. चीन में नए ब्लास्ट फर्नेस प्रोजेक्ट्स पर ब्रेक और कम कार्बन स्टील तकनीकों की ओर झुकाव इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है.

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर के लीड एनालिस्ट लॉरी मायलिविर्टा के अनुसार, चीन में कोयला आधारित बिजली उत्पादन पिछले 18 महीनों से घट रहा है और कच्चे स्टील का उत्पादन चार साल से नीचे है. यह रिकॉर्ड में सबसे लंबी गिरावट है. उनका कहना है कि स्वच्छ ऊर्जा के तेज़ विस्तार और अर्थव्यवस्था में रियल एस्टेट पर निर्भरता कम होने से चीन की कोयला मांग पर स्थायी असर पड़ा है.

इस बदलाव का असर कोयला निर्यातक देशों पर भी पड़ने लगा है. ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, मंगोलिया, कनाडा और अमेरिका जैसे देश लंबे समय से चीन की मांग पर निर्भर रहे हैं. अब जब चीन में मांग ठहर रही है, तो इन देशों के लिए जोखिम बढ़ रहा है.

मार्केट फोर्सेज के ब्रेट मॉर्गन के मुताबिक, जैसे-जैसे ऊर्जा संक्रमण तेज़ होगा, कोयला निर्यातकों और उनके निवेशकों के लिए खतरे और गहरे होते जाएंगे. उनका कहना है कि कोयले पर दांव लगाना अब तेजी से जोखिम भरा सौदा बनता जा रहा है.

भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया को लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या ये क्षेत्र चीन की कमी पूरी कर सकते हैं. लेकिन एनर्जी शिफ्ट इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर पुत्रा अधिगुना का कहना है कि अब वैसा कोई दूसरा चीन मिलना मुश्किल है. उनके मुताबिक कोयले के मुकाबले स्वच्छ ऊर्जा लागत, ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु तीनों मोर्चों पर तेज़ी से आगे बढ़ रही है.

भारत के संदर्भ में भी IEA रिपोर्ट के संकेत अहम हैं. ई3जी की मधुरा जोशी कहती हैं कि भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा में तेज़ प्रगति की है और 2025 एक रिकॉर्ड साल साबित हो सकता है. अगर यह रफ्तार बनी रही और स्टोरेज के साथ विस्तार हुआ, तो भारत अपने विकास, ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु लक्ष्यों को एक साथ साध सकता है.

कुल मिलाकर IEA की यह रिपोर्ट साफ इशारा करती है कि वैश्विक कोयला बाजार अब पुराने दौर में वापस नहीं लौटने वाला. कोयले की कहानी खत्म नहीं हुई है, लेकिन उसकी दिशा और रफ्तार दोनों बदल चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Climate Story Featured IEA रिपोर्ट Uttarakhand Morning post.com दुनिया में कोयले की रफ्तार थमी

Related Stories

Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026 सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
7 से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
कंप्यूटर पर ऑनलाइन जॉब आवेदन करते हुए Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी और धनगौरी बरोलिया धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
राहुल गांधी की फाइल फोटो Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून डीएम आशीष चौहान रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की पहल करते हुए Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख

  • छात्राओं से छेड़खानी के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • टिहरी

    Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

  • उत्तराखंड में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश का दृश्य Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत

  • उत्तराखंड लोअर PCS रिजल्ट 2024 जारी Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर

  • पैतृक जमीन विवाद में भाई की हत्या का प्रतीकात्मक दृश्य Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,586)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,520)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,295)
  • नैनीताल (6,552)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,209)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,380)
  • हरिद्वार (942)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा