Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खास खबर: सरिस्का के जंगलों की आग: क्या क्लाइमेट चेंज है इसके लिए ज़िम्मेदार?
  • राष्ट्रीय

खास खबर: सरिस्का के जंगलों की आग: क्या क्लाइमेट चेंज है इसके लिए ज़िम्मेदार?

Mohan Chandra Joshi April 3, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • सरिस्का के जंगलों की आग: क्या क्लाइमेट चेंज है इसके लिए ज़िम्मेदार?

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से राजस्थान के सरिस्का के जंगलों में लगी आग के विज़ुअल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वायरल होते वीडियोज़ के साथ ही एक सवाल भी वायरल हो रहा है कि आखिर क्यों लग रही है जंगलों में आग। क्या उत्तर पश्चिमी भारत में चल रही हीटवेव है इसकी वजह या क्लाइमेटचेंज है इसके लिए ज़िम्मेदार?

द इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021 में नवंबर 2020 और जून 2021 के बीच 2019-20 की अवधि के मुकाबले जंगलों की आग के मामलों में 177 प्रतिशत की वृद्धि का दावा किया गया है जबकि वन विशेषज्ञों ने वर्ष 2019-20 में जंगलों में आग की घटनाओं में भारी कमी का हवाला देते हुए कहा कि लॉकडाउन की वजह से मानव हस्तक्षेप में आई कमी के कारण ऐसा हुआ था। इसमें कोई शक नहीं है कि भीषण और निरंतर आग जंगलों की कार्बन सोखने की क्षमता को नुकसान पहुंचा रही है।

जवाब तलाशते हुए जब विशेषज्ञों से बात कि गयी तो उन्होने इस सवाल के जवाब पर कुछ प्रकाश तो डाला ही, मगर साथ ही एक चिंताजंक तस्वीर भी पेश की।

उनके मुताबिक़ सरिस्का बाघ अभयारण्य के जंगलों में लगी आग अत्यधिक गर्मी की वजह से आग के और भयंकर रूप ले लेने का मामला नज़र आती है। जंगल में लगने वाली आग की तीव्रता और बढ़ती आवृत्ति इसकी वजह से जैव विविधता पर व्याप्त खतरे और वन्य जीव संरक्षण की दिशा में दशकों के प्रयासों के मटियामेट होने के खतरे की तरफ भी इशारा करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह तापमान किसी भी अनुमानित मौसमी हीटवेव से बहुत ज्यादा है और कुछ मायनों में जलवायु परिवर्तन के गैर-रेखीय प्रभावों के बारे में बताते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर हुमन सेटेलमेंट्स के स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी के डीन तथा बायोडायवर्सिटी कोलैबोरेटिव के सदस्य डॉक्टर जगदीश कृष्णास्वामी कहते हैं, “भारत के शुष्क वन जिनमें से कुछ सवाना वुडलैंड भी हैं, हमेशा से अपने सह-विकास के हिस्से के तौर पर आग से घिरे हैं। हालांकि जलवायु परिवर्तन की वर्तमान स्थितियों के तहत हीटवेव के कई और दौर आएंगे, जिनकी वजह से इन जंगलों में आग लगने का खतरा और ज्यादा बढ़ेगा। हालांकि हम बढ़ती हुई हीटवेव्स और ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण नहीं रख सकते। ऐसे में हमें जंगलों की आग को संभालने के लिए बेहतर योजना बनाने की जरूरत है। इसके लिए नियंत्रित दाह, फायर लाइंस और आग से संबंधित जोखिम के मानचित्रण के साथ सुधरे हुए अल्पकालिक मौसम पूर्वानुमान पर आधारित पूर्व चेतावनी प्रणालियां हमारे सामने विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। विभिन्न मौजूदा तथा नई प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करके आग का जल्दी ही पता लगा लेना संभव है। आने वाले कुछ वर्षों में हीटवेव के दौर बढ़ेंगे। गर्मियां और अधिक गर्म होंगी या मानसूनी बारिश में कमी होगी इसलिए जलवायु परिवर्तन की स्थितियों के तहत जंगलों की आग को प्रबंधित और नियंत्रित करने के विभिन्न रास्ते खोजने पर और अधिक जोर देने की जरूरत है। लक्ष्य यह होगा कि बहुत बड़े क्षेत्रों में फैलने वाली बहुत भयंकर आग के खतरे को न्यूनतम किया जाए।”

आगे, इंपीरियल कॉलेज लंदन के डॉक्टर फ्रीडराइक ओटो कहते हैं, “जलवायु परिवर्तन की वजह से भारत की मौजूदा हीटवेव और भी ज्यादा गर्म हो गई है और यह मानव की गतिविधियों जैसे कि कोयला तथा अन्य जीवाश्म ईंधन जलाने की वजह से हुआ है। अब दुनिया में हर जगह हर हीटवेव का ऐसा ही मामला हो गया है। जब तक नेट ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन खत्म नहीं होता, तब तक भारत तथा अन्य स्थानों पर हीटवेव और भी ज्यादा गर्म तथा अधिक खतरनाक बनी रहेगी।”

वहीं, मेटास्ट्रिंग फाउंडेशन के सीईओ और बायोडायवर्सिटी कोलैबोरेटिव के सदस्य डॉक्टर रवि चेल्लम, मानते हैं कि, “जंगलों की आग दुनिया भर में अनेक पारिस्थितिकियों की कुदरती पारिस्थितिकी का हिस्सा है। दरअसल अनेक पर्यावास और प्रजातियां आग पर निर्भर करती हैं। यह जंगलों की आग की बढ़ती आवृत्ति तीव्रता और पैमाना ही है जो जलवायु परिवर्तन की वजह से और भी ज्यादा भड़क गया है और नुकसान में यह वृद्धि पर्यावासों के अपघटन और विखंडन में भी तेजी ला रही है जो कि एक समस्या है।”

इस बीच राजस्थान के अलवर के प्रभागीय वन अधिकारी सुदर्शन शर्मा कहते हैं, “हालांकि आग लगने के कारण अब भी अज्ञात हैं लेकिन लगातार चढ़ते तापमान की वजह से हालात बदतर हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश नहीं होने और तापमान के चरम स्तर तक पहुंच जाने की वजह से सूखी पत्तियां और लकड़ी काफी मात्रा में एकत्र हो गई हैं। ऐसी स्थिति में हल्की सी भी चिंगारी बहुत बड़े पैमाने पर जंगल की आग में तब्दील हो सकती है। जैसा कि हम इस वक्त देख भी रहे हैं। इसकी वजह से हालात कई गुना खराब हो गए हैं। सरिस्का बाघों के लिए जाना जाता है लेकिन जंगलों में लगी आग संपूर्ण वन्यजीवन पारिस्थितिकी तथा वनस्पति संपदा के लिए खतरा पैदा कर रही है।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: ? खास खबर: सरिस्का के जंगलों की आग: क्या क्लाइमेट चेंज है इसके लिए ज़िम्मेदार? Climate Latest News Uttarakhand Morning post.com खास खबर: सरिस्का के जंगलों की आग: क्या क्लाइमेट चेंज है इसके लिए ज़िम्मेदार

Related Stories

रेलवे और केनरा बैंक में 8,665 पदों पर सरकारी नौकरी भर्ती Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026 सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
7 से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
कंप्यूटर पर ऑनलाइन जॉब आवेदन करते हुए Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी और धनगौरी बरोलिया धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

  • बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

  • त्यूणी चकराता मोटर मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार का SDRF रेस्क्यू Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

  • देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,645)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,527)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,007)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (739)
  • देहरादून (11,325)
  • नैनीताल (6,568)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,215)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू