श्री केदारनाथ धाम: धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों पर कार्रवाई के आदेश
- • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के कार्रवाई के निर्देश पर ,
- मुख्य कार्याधिकारी मंदिर समिति ने पुलिस चौकी केदारनाथ को तहरीर सौंपी
देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शोसियल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो का संज्ञान लिया। वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथ एक कुत्ते को बेरोकटोक मंदिर के बाह्य परिसर में घुमा रहा है। तथा मंदिर के बाहर भगवान नंदी की मूर्ति पर उसे ले जा कर स्पर्श करवाकर पूजा अर्चना कर रहा है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस वीडियो के संबंध में मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र ने मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी को निर्देश / आदेश जारी किये थे कि ऐसी अवांछित गतिविधियों पर रोक लगे तथा ऐसे कृत्य करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जाये ।
इसी क्रम में आज मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी ने थाना-चौकी केदारनाथ को तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने की भी अपेक्षा की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


