शर्मनाक: सौतेले बाप ने आठ साल की बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास , आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर: रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।
यहां पिता ने 8 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने दूसरा विवाह किया है। उसकी एक आठ साल की बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को बच्ची दूसरे कमरे में सोई हुई थी। देर रात एक बजे बच्ची का सौतेला पिता उसके कमरे में घुस गया। इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर होने पर महिला कमरे में पहुंची तो आरोपी फरार हो गया।
इधर, गुरुवार को पीड़ित महिला ने ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मासूम की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


