शर्मनाक: पिता ने सात साल की मासूम बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा। यहां अल्मोड़ा जिले से मानवता को शर्मसार कर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
अल्मोङा तहसील के एक गांव में पिता पर सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बच्ची के मेडिकल के बाद पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार रात आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में इस घटना की जानकारी दी। अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे उसके पति ने उसे पीट दिया। किसी तरह उसने जंगल में भागकर जान बचाई। जब वह वापस घर लौटी तो बेटी ने उसे बताया कि पिता ने उसके साथ गलत हरकत की है।
महिला ने बताया कि घर में मौजूद उसकी सास ने उसकी बेटी को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं। शुक्रवार सुबह बच्ची को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा लाया गया। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। शुक्रवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया है




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें