Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kainchi Dham- मेले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम , देखें ट्रैफिक प्लान और SSP नैनीताल का संदेश
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Kainchi Dham- मेले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम , देखें ट्रैफिक प्लान और SSP नैनीताल का संदेश

Mohan Chandra Joshi June 14, 2025
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। Kainchi Dham Mela 2025: उत्तराखंड के कैंची धाम का 61वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाने की व्यापक तैयारियां की गई है , कैंची धाम में हर साल आने वालों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। 15 जून को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस समारोह में इस बार 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजामात किए हैं।

कैंची धाम स्थापना दिवस पर ट्रैफिक प्लान

कैंची धाम स्थापना दिवस पर पुलिस ने 14 व 15 जून के लिए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। एसएसपी ने लोगों से यातायात प्लान देख घर से निकलने की अपील है। 14 जून की सुबह भवाली से कैंची धाम मोटर मार्ग पर छह बजे से रात 12 बजे तक सभी बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कैंची धाम जाने वाले सभी दोपहिया वाहनों को काठगोदाम, कालाढूंगी, विकास भवन भीमताल, डांठ चौराहा नैनीताल व मस्जिद तिराहा भवाली पर रोका जाएगा। केमू व रोडवेज बसों, राशन, फल, सब्जी व आवश्यक सेवा वाहनों का आवागमन यथावत रहेगा।

14 जून को कैंची धाम जाने वालों के लिए व्यवस्था
हल्द्वानी-काठगोदाम, ज्योलीकोट, नंबर एक मोड़ से कैंची धाम, नैनीताल से कैंची धाम जाने वालों के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग, हल्द्वानी-काठगोदाम, भीमताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जाएगा। वहां से शटल के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची भेजा जाएगा।
विज्ञापन

यात्री वाहनों के लिए यह रहेगी व्यवस्था
ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे व टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा नैनीबैंड दो से नैनीबैंड एक से खुटानी मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। भीमताल से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे/टैक्सी वाहनों को खुटानी से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर, रानीखेत क्षेत्रों की ओर से हल्द्वानी क्षेत्र को जाने वाले सभी छोटे टैक्सी वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी से भीमताल होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा।
ट्रैफिक प्लान 15 जून सुबह से रात तक
15 जून को कैंची की ओर जाने वाले सभी बड़े वाहनों, केमू, रोडवेज बसों, राशन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा और दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कैंची धाम आने वाले दोपहिया वाहनों को नरीमन तिराहा काठगोदाम, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी, बाईपास तिराहा भीमताल, विकास भवन पार्किंग भीमताल, डांट चौराहा नैनीताल और मस्जिद तिराहा भवाली पर ही रोका जाएगा। सैनिटोरियम भवाली, नैनीबैंड एक भीमताल रोड, खैरना से कैंची धाम को आने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं को श्री कैंची धाम मंदिर केवल शटल से भेजा जाएगा। हल्द्वानी-काठगोदाम, ज्योलीकोट नंबर एक बैंड की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में, हल्द्वानी-काठगोदाम वाया भीमताल की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में, अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जाएगा। नैनीताल से कैंचीधाम के लिए शटल सेवा संचालित की जाएगी।
नैनीताल से वाया पाइंस भवाली, कैंचीधाम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले छोटे व टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीबैंड दो से नैनीबैंड एक से खुटानी बैंड मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। हल्द्वानी-काठगोदाम भीमताल की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले छोटे व टैक्सी वाहनों को खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व रानीखेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैंड और भीमताल से हल्द्वानी भेजा जाएगा।
14 से 16 तक हल्द्वानी शहर का ट्रैफिक प्लान
बरेली, किच्छा और लालकुआं से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे। रामपुर, रुद्रपुर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से एनएच 109 (नया हाईवे) होते हुए लालकुआं से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड, नरीमन तिराहे से भेजा जाएगा।
ये भी जानिए
-कैंचीधाम स्थापना दिवस पर 14 से 16 तक यात्रा रूट पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी ने अपील की है कि आवश्यक सेवा वाले वाहन स्वामी 14 से 16 तक आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति छोटे व हल्के वाहनों से करें।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा

-काठगोदाम में यातायात का दबाव अधिक होने पर 15 जून को नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले पर्यटक वाहन नंबर एक मोड़ व रूसी बाईपास दो से डायवर्ट कर कालाढूंगी की ओर भेजे जाएंगे।

-भवाली, भीमताल और नैनीताल क्षेत्र की निर्धारित पार्किंग स्थलों के पैक होने और उक्त स्थलों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने की दशा में रामपुर रोड, बरेली रोड से हल्द्वानी होकर कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को हल्द्वानी गौलापार क्षेत्र में आरटीओ फिटनेस सेंटर, प्रस्तावित आईएसबीटी पार्किंग, स्टेडियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। वहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को कैंची धाम भेजा जाएगा।

कैंचीधाम इन शहरों से संचालित होगी शटल सेवा
कैंचीधाम मेले के दौरान प्रशासन प्रमुख शहरों के लिए शटल सेवा और रोडवेज बसों का संचालन करेगा। डीएम वंदना के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दोगुने शटल वाहन चलाए जाएंगे। इसके अलावा कालाढूंगी, हल्द्वानी, नैनीताल, काठगोदाम, गरमपानी, खैरना, भीमताल और भवाली से कैंचीधाम के लिए शटल सेवा चलाई जाएगी।
शटल में निर्धारित किराया देकर हल्द्वानी से कैंची जाएंगे श्रद्धालु
कैंची धाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को एडीएम विवेक राय ने आरटीओ गुरुदेव सिंह ने भीमताल, भवाली और कैंची धाम पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। एडीएम ने जलसंस्थान, ऊर्जा निगम, नगर पालिका के अधिकारियों से 15 जून के लिए सभी पार्किंग स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय और रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वाहन चालकों से श्रद्धालुओं के साथ बेहतर व्यवहार करने के साथ निर्धारित किराया लेने को कहा। इस दौरान एआरटीओ नंदन आर्य, ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
इन 15 पार्किंग स्थलों पर खड़े होंगे वाहन
जिला प्रशासन और पुलिस ने 15 जून को यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 15 पार्किंग स्थल बनाए हैं। इन पार्किंग स्थलों पर श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा कर शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा। इसके लिए कैंची धाम, पनीराम ढाबा, भवाली चौराहे के पास पुराने रोडवेज स्टेशन की पार्किंग, नैनीबैंड रोड पार्किंग, सेनिटोरियम-भवाली अर्द्ध निर्मित रातीघाट पार्किंग, फरसौली परिवहन निगम, विकास भवन पार्किंग, भवाली मस्जिद के पास पुलिस बैरियर, नगर पालिका मैदान भवाली, खैरना मंडी पार्किंग, कैंची प्राइवेट पार्किंग, प्लांटिस पार्किंग, भवाली जलसंस्थान कैंपस, भवाली-श्यामखेत-घोड़ाखाल मार्ग और भवाली बाईपास डंपिंग जोन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन जगहों से ही श्रद्धालुओं को रोडवेज बस, केमू बस और मैक्स वाहनों से भेजा जाएगा।
शटल सेवा के लिए कलर बोर्ड निर्धारित
श्रद्धालुओं को कैंची धाम में शटल सेवा से भेजने के लिए इस बार प्रशासन और परिवहन विभाग ने कलर बोर्ड की व्यवस्था की है। इसके तहत हल्द्वानी-काठगोदाम से चलने वाली शटल का रंग गुलाबी, भीमताल विकास भवन से चलने वाली शटल का हरा रंग, भवाली से कैंची धाम के लिए पीले रंग की शटल और नैनीताल से कैंची धाम चलने वाली शटल सेवा का रंग नीला रखा गया है। शटल सेवा का रंग निर्धारित करने का उद्देश्य यह है कि जिस जगह से श्रद्धालु कैंची आएंगे वह उसी रंग वाली शटल से वापस जाएंगे।
छोटे-बड़े वाहनों से जाएंगे श्रद्धालु
भीमताल विकास भवन से कैंची धाम तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 40 बस, 50 मैक्स, हल्द्वानी-काठगोदाम से 100 बस, 25 मैक्स, भवाली से कैंची धाम तक 20 बस, 80 मैक्स और नैनीताल से कैंची धाम तक 10 बस, 20 मैक्स की व्यवस्था की गई है।
ऐसे रहेगी शटल व्यवस्था
हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डा, काठगोदाम रेलवे स्टेशन, भीमताल निकट विकास भवन, नैनी टू बाईपास, सेनिटोरियम बाईपास, नैनीताल, गरमपानी से होगा शटल सेवा संचालन, बड़ी छोटी मिलाकर 500 से अधिक गाड़ियां शटल के रूप में चलेंगी।
निर्धारित रहेगा कैंची धाम का शुल्क
कैंची धाम के लिए परिवहन विभाग ने निर्धारित किराया तय किया है। हल्द्वानी से कैंची धाम तक बस में 150, मैक्स में 200, भीमताल से 100 रुपये और भवाली से 50 रुपये निर्धारित किया गया है।
पानी के टैंकर और मोबाइल टॉयलेट की रहेगी व्यवस्था
जलसंस्थान विभाग की ओर से कैंची धाम और सड़क किनारे पेयजल टैंकर की व्यवस्था और शौच के लिए मोबाइल टॉयलेट के साथ लाइटिंग की व्यवस्था रहेगी। साथ ही सफाई कर्मियों की नियुक्ति रहेगी।
मेले के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के अनुमान को देखते हुए शटल सेवा के साथ पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है। सभी से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है। – विवेक राय, एडीएम
हल्द्वानी से कैंची धाम तक शटल सेवा से ही श्रद्धालुओं को भेजा जाएगा। दोपहिया वाहनों का भी प्रवेश बंद रहेगा। इसके लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित किराया तय किया गया है। – गुरुदेव सिंह, आरटीओ

यह भी पढ़ें 👉  Khati​ma News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

स्थापना दिवस भव्य बनाने की तैयारी
इस साल 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस भव्य बनाने को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति जुटी हुई है। बाबा नीब करौरी के प्रसिद्ध मालपुए का प्रसाद बनाने का काम कारीगारों ने शुरू कर दिया है। मथुरा के कारीगर करीब 2.50 से 3 लाख श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद बना रहे हैं। मंदिर समिति ने बताया कि 15 जून को सुबह पूजा अर्चना कर सुबह पांच बजे के बाद बाबा नीब करौरी महाराज को मालपुए का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

डीएम एसएसपी और आईजी ने किया सुरक्षा में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को ब्रीफ

जिलाधिकारी नैनीताल एवं एसएसपी नैनीताल ने कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले में सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मियों को किया ब्रीफ

सभी टीमों को अलर्ट मोड में रहते हुए मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

साथ ही आईजी कुमाऊं रेंज द्वारा सभी अधिकारियों को किया डी–ब्रीफ, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह एवं एसएसपी नैनीताल द्वारा 15 जून को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु लगे पुलिस अधिकारी/कर्मियों को पुलिस लाइन नैनीताल में ब्रीफ किया गया।

सभी अधिकारी / कर्मचारी को निम्नलिखित बिंदुओं का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए:-

ड्यूटी में आने वाले प्रत्येक कर्मचारी अपने साथ बरसाती तथा डण्डा लेकर आयेंगे एवं साफ सुथरी वर्दी धारण करेंगे। कोई भी अधिकारी / कर्मचारी तब तक ड्यूटी स्थान नही छोडेंगे, जब तक प्रभारी अधिकारी द्वारा उन्हें ड्यूटी समाप्ति का आदेश न मिल जाये।

क्षेत्राधिकारी भवाली / प्रभारी निरीक्षक भवाली कैंची धाम समिति के पदाधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करके भण्डारे के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुये तद्नुसार आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

भण्डारे के दौरान असामाजिक / आपराधिक / गुण्डा तत्वों / जेब कतरों/महिलाओं के साथ छेडछाड करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर अत्यन्त निकटता से दृष्टि रखी जाये और इस हेतु सादे वस्त्रों में पुरुष / महिला कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाये।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

पार्किंग, यातायात, बैरियर, पिकेट ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मी संवेदनशील होकर कार्य करें।

कैंची धाम परिसर में उचित स्थानों पर रूफ टॉप डयूटियों वायनाकूलर / वीडियो कैमरा के साथ लगायी जाय।

विगत माह में देश के विभिन्न स्थानों में घटित आतंकी/ नक्सली आदि घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुये उक्त कार्यक्रम में सभी पुलिस बल, इकाई विशेष सतर्कता बरतते हुए सक्रिय होकर कार्य करेंगे।

बम डिस्पोजल स्क्वायड, स्थानीय अभिसूचना इकाई तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें लगातार एक्टिव मोड़ में कार्य करें।

पुलिस संचार, फायर यूनिट, SDRF की टीमें भी सतर्कता के साथ कार्य करें।

लाउड हेलर के मध्यम से जनता से अपील की जाए कि कैंची धाम परिसर / मार्ग में कोई भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

मन्दिर के अन्दर असामाजिक तत्वों पर कड़ी दृष्टि रखी जाये, जिससे छेड़-छाड जेब कतरी आदि की घटनायें न हो।

मन्दिर में कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था की जाय। जिसमें वायरलैस सैट, सीसीटीवी नियन्त्रण कक्ष के अतिरिक्त एक लाउडस्पीकर की भी व्यवस्था की जाय और समय-समय पर पुलिस बल को निर्देशित किया जा सके।

सभी रूट ड्यूटियां यातायात को सुव्यवस्थित रखेंगे और लगातार मूवमेंट में रखेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम से भी परस्पर समन्वय करते रहें जिससे किसी भी व्यक्ति को आपातकालीन परिस्थिति होने पर जीवन रक्षक औषधियों एवं चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। किसी भी मरीज को उपचार हेतु ले जा रहे आपातकालीन वाहन एंबुलेंस को विशेष प्राथमिकता देकर मार्ग व्यवस्था बनाते हुए तुरंत निकलवाकर गंतव्य को भेजा जाय।

ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा शालीनता का व्यवहार किया जाय।किसी भी दशा में दर्शनार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार न होने पाये। जिससे जनता के बीच नैनीताल पुलिस की सकारात्मक छवि उजागर हो सके।

वाहनो में दर्शनार्थियों के ओवर लोडिंग होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाये।

मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु यातायात डायवर्जन स्कीम पम्पलेट दर्शनार्थियों एवं वाहन चालकों को वितरित करवाये जायें, ताकि यातायात डायवर्जन के सम्बन्ध में किसी को कोई शंका न रहे।

इसके पश्चात रिद्धिम अग्रवाल आईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल द्वारा कैंची मेले में ड्यूटीरत सभी अधिकारियों की हल्द्वानी कोतवाली मीटिंग हॉल में डी ब्रीफिंग की गई। निर्देशित किया गया कि सभी ड्यूटी में धैर्य व संयम बनाए रखेंगे। लगातार लोगों को स्थिति से अवगत करेंगे जिससे लोग पैनिक ना हो। प्रत्येक स्तर पर तैनात किए गए अधिकारियों को अपना रोल पता है। सभी संबंधित पूर्ण मनोयोग के साथ अपने अधीनस्थों का मनोबल बनाते हुए मेले को सकुशल सम्पन्न कराए।

कैंची मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हेतु निम्नलिखित पुलिस बल तैनात किया गया है:–

राजपत्रित अधिकारी–19
निरीक्षक/SI–157
हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल–725
PAC–04 कंपनी

नीम करौली बाबा जी का आशीर्वाद, अब तीन दिनों तक मिलेगा प्रसाद

कैंची धाम मेले को लेकर SSP नैनीताल का संदेश

15 जून 2025 को आयोजित कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं का नैनीताल पुलिस हार्दिक स्वागत करती है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने बताया कि इस बार मंदिर समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रसाद वितरण 16, 17 व 18 जून को भी किया जाएगा।
ऐसे श्रद्धालु जो 15 जून को दर्शन नहीं कर पाते, वे इन तिथियों में किसी भी दिन आकर दर्शन एवं प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं।

श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अपनी यात्रा की योजना नैनीताल पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन, शटल सेवा एवं पार्किंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बनाएं।

सम्पूर्ण यातायात प्लान नैनीताल पुलिस के फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, X @nainitalpolice पर देख सकते हैं।

बाबा जी के आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरण को लेकर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने क्या कहा – *देखें वीडियो.

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Kainchi Dham Mela 2025 Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital Nainital News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

आईटीसी लिमिटेड द्वारा सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के अधिग्रहण के बाद लालकुआं स्थित औद्योगिक इकाई। Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय

Mohan Chandra Joshi August 2, 2026
उत्तराखंड में मानसून के बीच येलो अलर्ट और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 2, 2026
हल्द्वानी में झपटमारी मामले का खुलासा करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान। Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए। Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए। Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • आईटीसी लिमिटेड द्वारा सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के अधिग्रहण के बाद लालकुआं स्थित औद्योगिक इकाई। Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय

  • उत्तराखंड में मानसून के बीच येलो अलर्ट और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • हल्द्वानी में झपटमारी मामले का खुलासा करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान। Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए। Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,980)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,457)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (681)
  • देहरादून (10,980)
  • नैनीताल (6,425)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,118)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,146)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (510)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,364)
  • हरिद्वार (908)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए