मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी और रामनगर के दौरे पर , देखें पूरा कार्यक्रम- Nainital News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवम्बर को करेंगे जनपद नैनीताल का भ्रमण
हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री प्रातः 09:30 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से प्रस्थान कर 09:50 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून पहुँचेंगे, जहाँ से 09:55 बजे नैनीताल के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 10:55 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुँचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री धामी प्रातः 11:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात 12:25 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 12:45 बजे नगर वन रामनगर पहुँचेंगे, जहाँ ‘जन वन महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 14:05 बजे नगर भ्रमण करेंगे तथा 14:10 बजे डिग्री कॉलेज, रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री हेलीपैड से देहरादून को रवाना होंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


